Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कोरोना को लेकर इंडिपेंडेंट स्कूल्स एसोसिएशन ने रखी शिक्षकों के छुट्टी की मांग …

कोरोना के तीसरे चरण के प्रारंभ से ही कोरोना प्रभावित मरीज़ों की संख्या में बढ़ोत्तरी की आशंका को देखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकारों ने प्रभावी क़दम उठाएं हैं।

अस्पतालों एवं अन्य अत्यावश्यक सेवाओं के अतिरिक्त सभी कर्मियों को अवकाश दे दिया गया है, किन्तु दुर्भाग्यवश बिहार प्रदेश में कार्यरत शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों को संक्रमण-समय में भी विद्यालय जाना पड़ रहा है, जबकि पढ़ाई तथा परीक्षाएं कई दिनों पहले ही रोक दी गई हैं। केवल स्थानिक और आंतरिक ही नहीं, बोर्ड परीक्षाएं भी 31 मार्च तक टाली जा चुकी हैं। किसी प्रकार का कोई मूल्यांकन कार्य या अन्य कोई सेवा या सुरक्षा कार्य भी शिक्षकों के लिए अभी निर्धारित नहीं हैं, तथापि विद्यालय में शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों को बुलाया जा रहा है, जो सरासर अनुचित एवं अवांछनीय है।

कल दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने भी एक आदेश (पत्रांक 456 – 467) के द्वारा विद्यालयों से संबंधित सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं गैर शिक्षकों को 31 मार्च तक विद्यालय न आने को कहा है, ताकि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोका जाए।

एसोसिएशन का मानना है कि यदि शिक्षकों की आवश्यकता किसी जागरूकता अभियान या सेवा कार्य के लिए वांछनीय है, तो वे निशि-दिवस कार्य करने को प्रस्तुत हैं, किन्तु यूं ही बुलाकर संक्रमण की संभावना को बढ़ाने की कोशिश की सराहना तो कोई भी नहीं करेगा?

हम बिहार राज्य के उच्चपदस्थ अधिकारियों एवं राजनेताओं से मांग करते हैं कि दिल्ली राज्य की तर्ज़ पर बिहार में भी विद्यालय कर्मियों को सवैतनिक अवकाश पर भेज दिया जाए।

 

ब्यूरो रिपोर्ट बिहार नाउ

 

Related posts

बिहार विधानसभा में विधायकों की पिटाई मामले में DGP का बड़ा बयान…दोषी पुलिसकर्मी पर होगी कार्रवाई..

Bihar Now

Breaking : बाढ़ ने मचाया तांडव, देखते देखते धाराशायी हो गया दरभंगा का ये अस्पताल, लाखों की लागत से बना था भवन !…

Bihar Now

पीएम मोदी और अमित शाह पर पोस्टर के जरिए तंज … “जय महावीर तूने लिख दी पाखंडी की तकदीर ” !….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो