Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

गांव में बाहर से आने वाली सूचना देने पर कर दी गई एक युवक की हत्या, इलाके में सनसनी…

सीतामढ़ी:बाहर से आनेवाले की सूचना देने पर एक युवक की हत्या पीट पीटकर कर दी गयी । मिली जानकारी के अनुसार बबलू ने कोरूणा कंट्रोल रूम को मुंबई से गांव लौटे लोगों के बारे में सूचना दे दी। इस सूचना पर मुंबई से लौटे युवकों को कोरोना जांच की करवानी पड़ी। बस फिर क्या था इसी खुन्नस में बबलू की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। संभवत देश की पहली घटना है।

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का रास्ता ढूंढ रही सरकार और समाज दोनों इस घटना से चकित है कि आपकी रक्षा के लिए सूचना देने वाला को आप ही मार दें। मतलब साफ है की सूचना देने वाला को दुश्मन समझ कर उस की पीट-पीटकर हत्या कर देने का यह मामला संभवत देश का पहला मामला है। जी हां बता दें की कोरोना वायरस की लड़ाई में सरकार की तरफ से स्पष्ट कहा गया है कि अगर कोई बाहरी व्यक्ति गांव में आता है तो सबसे पहले उसे गांव के स्कूल में रखा जायेगा। फिर उसकी जांच की जाएगी।

अगर उसकी जांच नेगेटिव होगी तो फिर उसे गांव में प्रवेश करने दिया जाएगा। रुन्नीसैदपुर के मधैल गांव मैं जब दो युवक मुंबई से आते हैं तो उसी गांव का बबलू कोरोना कंट्रोल रूम को सूचना देता है कि हमारे गांव में 2 लोग मुंबई से आए हैं। यह बात उस गांव के सुधीर महतो और उसके भाई को पता चल जाती है।

उन्हें कोरोना की जांच करवाना पड़ता है। फिर क्या था खुन्नस खाए सुधीर महतो और उसके भाई ने बबलू को अकेला देखकर उस की पीट-पीटकर हत्या कर दी। संभवत देश का यह पहला ऐसा गुनाह है कि कंट्रोल रूम को सूचना देने पर संबंधित व्यक्ति की हत्या कर दी जाती है। जरूरत है यह सोचने की सूचना देने वाला हमारा दुश्मन नहीं बल्कि हमारा रक्षक है।

आमोद, सीतामढ़ी

Related posts

कलयुगी पिता की शर्मनाक करतूत, देवी को खुश करने के लिए दे दी बेटी की बलि…. ये कैसा अंधविश्वास ? …

Bihar Now

जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का क्षेत्र दौरा, ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Bihar Now

Recommended New Pokies Online

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो