Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

नई दिल्ली स्थित बिहार भवन में कितने लोगों की समस्याओं की गई समाधान ?…

*हेल्पलाइन के जरिये हो रही लाखों की सहायता*

*चौबीस घण्टे सक्रिय है तीनों हेल्पलाइन नंबर*

*लॉकडाउन में फँसे प्रवासी श्रमिकों की हर संभव मदद को तत्पर बिहार सरकार*

*नई दिल्ली, बुधवार, 1 अप्रैल, 2020ः* कोरोना वायरस के संभावित फैलते संक्रमण के मद्देनजर देश के विभिन्न राज्यों में बिहार के प्रवासी श्रमिकों को सहयोग एवं सहायता पहुँचाने के उद्देश्य से बिहार भवन, नई दिल्ली में स्थापित नियंत्रण कक्ष में आज संध्या 6 बजे तक *6172(छः हज़ार एक सौ बहत्तर)* फोन कॉल्स आया, व्हाट्ऐप एवं अन्य माध्यमों से *1017 (एक हज़ार सत्रह)* सूचनाएं प्राप्त हुई तथा गूगलडॉक संपर्क प्रणाली के द्वारा *14066 (चौदह हज़ार छियासठ)* आवेदन प्राप्त हुआ। नियंत्रण कक्ष द्वारा *354345(तीन लाख चौवन हज़ार तीन सौ पैंतालीस)* व्यक्तियों की समस्याओं पर कार्रवाई की गयी।

बिहार के लोग जो देश के विभिन्न भागों में फँसे हुए हैं उनके लिये स्थानिक आयुक्त, बिहार विपिन कुमार द्वारा संबंधित राज्य सरकारों एवं जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर *भोजन, आवासन एवं चिकित्सा* की आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।

स्थानिक आयुक्त कुमार ने बताया कि इन समस्याओं पर संबंधित राज्यों के वरीय पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित और यथोचित कार्रवाई की गयी। इसके तहत कई स्थानों से अनुपालन प्रतिवेदन भी प्राप्त हुआ है। बिहार सरकार द्वारा लाखों प्रवासियों के बुनियादी सहयोग एवं सहायता हेतु युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।

विदित हो कि बिहार भवन में नियंत्रण कक्ष *(011-23792009, 011-23014326, 011-23013884)* स्थापित किया गया है, जिसमें कॉल्स, फैक्स, इंटरनेट और ईमेल की सुविधा है। इसमे तीन पालियों में पदाधिकारियों और कर्मियों की नियुक्ति की गयी है। नियंत्रण कक्ष के इन तीन टेलीफोन नम्बरों पर दस हंटिंग लाइन भी चालू किया गया है, ताकि सारे फोन निर्बाध रूप से काम करते रहें और फोन करने वालों को किसी भी तरह की तकनीकी परेशानी का सामना न करना पड़े।

*स्थानिक आयुक्त कुमार ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों का सहयोग करना बिहार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए संपूर्ण तंत्र पूर्णतः सक्रिय व प्रतिबद्ध है।

 

Related posts

बिहार के लाल ने “गूगल ” को कर लिया हैक, बता डाली गलती… गूगल ने तुरंत ऑफर किया करोड़ों का पैकेज, प्राइवेट जेट से अमेरिका जाएगा ऋतुराज, गूगल ने काबिलियत को किया सलाम…

Bihar Now

Breaking : तेजप्रताप की अचानक बिगड़ी तबीयत ,बुखार के साथ सांस लेने में दिक्कत…तेजप्रताप के पास पहुंचे तेजस्वी यादव…

Bihar Now

Breaking: एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खाकर की आत्महत्या, आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार

Bihar Now