Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

क्या पुलिस की पिटाई से चली गई इस युवक की आंख की रोशनी ?..

बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खंजापुर गांव निवासी नीरज कुमार ने चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया है, साथ ही इस पिटाई से आंख की रोशनी चले जाने की बात कही है।

दरअसल नीरज कुमार का आरोप है कि 8 अप्रैल को वह गेहूं कटा कर घर लौट रहा था इस दौरान चौक पर लिटी खरीदने रुका था तभी पुलिस ने उसकी पिटाई कर दी। 9 अप्रैल को बेगूसराय में चिकित्सक से दिखाने के बाद चिकित्सक ने उसे आंख की रोशनी चले जाने की बात कही है।

नीरज कुमार ने एसपी को आवेदन भेजकर और सोशल मीडिया पर अपनी बात कह न्याय की गुहार लगाई है। वहीं दूसरी और थाना अध्यक्ष पल्लव कुमार का कहना है कि पुलिस को देखकर भागने के दौरान उसे चोट लगी है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
ड़ि़

Related posts

बिहार के दरभंगा में भू,-माफ़िया का कारनामा, रातों-रात गायब हुआ तालाब…

Bihar Now

बिहार में कोरोना से 24 वीं मौत,अभी तक कुल कोरोना पाज़िटिव की संख्या 4049…

Bihar Now

पुलिस विभाग के बाद अब छपरा कोर्ट में कोरोना की एंट्री…

Bihar Now