Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

बेगूसराय के किस अस्पताल में लगाया गया सेनैटाइज ट्यूनल ?…

बेगूसराय में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सदर अस्पताल बेगूसराय में कोरोना कीटाणु नाशक सुरंग का निर्माण कराया गया है। आज इसका विधिवत उद्घाटन अस्पताल उपाधीक्षक आनंद शर्मा ने किया ।

डॉ आनंद शर्मा ने बताया अब अस्पताल में आने वाले डॉक्टर और मरीज सभी इसी सुरंग से होकर गुजरेंगे जहां उनको पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा ,साथ ही साथ इस सुरंग के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया जाएगा कि वह अपने घर में घर की साफ सफाई किस तरह से करेंगे।

डॉ शर्मा ने बताया की हाइड्रोक्लोराइड किटाणु नासक से विषाणु को समाप्त किया जाता है और उसी कीटाणु नाशक दवा का प्रयोग इस सुरंग में किया जाएगा।

इतना ही नहीं अब चिकित्सकों की सहूलियत के लिए आने वाले मरीजों के सैंपल भी अब इसी के अंदर बनाए गए एक कॉटेज में लिया जाएगा जिससे कि बार-बार चिकित्सकों को सैनिटाइज होने या गलव्स बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी । कुल मिलाकर बेगुसराय सदर अस्पताल में बनाया गया यह सुरंग आने वाले समय में काफी कारगर साबित होगी ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज, CM नीतीश कुमार भी पहुंचे, दी मुबारकबाद…

Bihar Now

मुख्यमंत्री के गृह जिले में “सु”शासन का इक़बाल खत्म ?… अपराधी बेलगाम होकर पुलिस को दे रहे चुनौती, CCTV फुटेज आया सामने, जांच जारी…

Bihar Now

तेजस्वी यादव के “सीएम” फेस पर सस्पेंस बरकरार !… को-ऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए तेजस्वी यादव … तेजस्वी ने कहा – एक ही दिन में सब बता दें क्या, थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए ….

Bihar Now