Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज, CM नीतीश कुमार भी पहुंचे, दी मुबारकबाद…

पटना  :- ईद-उल-फितर के अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार गाँधी मैदान पहुँच कर इमाम इदैन हजरत मौलाना महसूद अहमद कादरी नदवी से मुलाकात कर उनसे मोसाफा किया और ईद की मुबारकबाद पेश की। इमाम इदैन हजरत मौलाना महसूद अहमद कादरी नदवी ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को भी ईद की मुबारकबाद दी तथा बिहार की सुख, समृद्धि, प्रगति, उन्नति एवं विकास की कामना की।

इससे पूर्व इदैन कमिटी के सदर श्री महमूद आलम ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को गुलदस्ता भेंटकर एवं साफा पेश कर उनकी इज्जत अफजाई की। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने तमाम नमाजियों सहित मुस्लिम भाई-बहनों एवं बिहारवासियों तथा देशवासियों को ईद की मुबारकबाद एवं बधाई दी।

इस अवसर पर ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो० इर्शादुल्लाह, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबड़े, जिलाधिकारी, पटना चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना अवकाश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

छपरा हिंसा में बड़ी कार्रवाई… चुनाव आयोग ने सारण एसपी गौरव मंगला को हटाया, कुमार आशीष नए आरक्षी अधीक्षक…

Bihar Now

बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी…

Bihar Now

New Slot Games Nz

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो