Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्ररमतोराजनीतिराष्ट्रीयहॉलीवुड

सोनारी सीखने बक्सर आए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत,

धीरज कुमार की रिपोर्ट

क्षेत्र में दहशत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाबा नगर में  एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे से बरामद किया गया। युवक के गले पर बिजली के तार से कसने के निशान पाए गए हैं, वही, उसके अगले बगल चारो तरफ खून के धब्बे फैले थे। मृतक के परिजन हत्या की आशंका जाता रहे हैं

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के मैनपुरी निवासी गुरुचरण वर्मा के 22 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार वर्मा के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, आदित्य पिछले दो-तीन महीने से बक्सर में रहकर सुनारी का कार्य सीख रहा था और बाबा नगर में किराए के मकान में रहता था। बीते दो-तीन दिनों से उसके स्वजन उससे संपर्क नहीं कर पा रहे थे, जिससे चिंतित होकर वे शनिवार को उसके किराए के मकान पर पहुंचे।

स्वजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी प्रयास के बावजूद दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देख दंग रह गई। युवक का शव कमरे में पड़ा हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) धीरज कुमार मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच के बाद एफएसएल टीम को बुलाया गया। जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  पुलिस के अनुसार  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related posts

Bihar Now

सरकारी अस्पताल कर्मी निकला कोरोना की दवा का सौदागर…एंबुलेंस ड्राइवर की मदद से चलाता था सिंडिकेट..

Bihar Now

आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने नहीं दिया इस्तीफा, इस्तीफे की खबरें को जगदानंद सिंह ने नकारा, कहा – इस्तीफा दे देने के बाद अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा न मिलता…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो