Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन तो करवाइए SP साहब !…

कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए बिहार सरकार सहित तमाम आलाधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद व तैयार है.. पुलिस की ओर सर स्तर पर जनता की मदद की जा रही है.. इसमें कोई शक व संदेह नहीं कि बिहार पुलिस इस विपदा की घड़ी में एक योद्धा की तरह मैदान में डटी हुई है…

सूबे के मुखिया व पुलिस के मुखिया सहित तमाम आलाधिकारी जान को जोखिम में डालकर जनता के लिए खड़ी है…. लेकिन इस सबके के बीच चंद जगहों से ऐसी तस्वीरें आ जाती है जो न सिर्फ हैरान करती है,बल्कि सोचने पर मजबूर कर देती है…और एक सवाल मन में कुंधने लगता है कि आखिर सवाल किसपर उठाया जाए… पुलिस के जिला कप्तान पर या फिर मौजूद पुलिस कर्मी पर ?

तस्वीर सहरसा की है, जहां खुलेआम कानून के रखवाले कानून की छज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं…शहर में लॉक डाउन को सख्ती से पालन कराने के लिए SDPO सदर प्रभाकर तिवारी ,चार प्रशिक्षु DSP समेत तमाम पुलिस बल एक जुटे थे… लेकिन शायद सोशल डिस्टेंसिंग करना मुनासिब नहीं समझा..

.सबसे हैरानी की बात तो ये है कि तस्वीर में खुद SDPO भी सोशल डिस्टेंसिंग मैंटेन करते नजर नहीं आ रहे हैं…ऐसे में सवाल लाजमी है कि आलाधिकारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन क्यों नहीं कर रहे थे ?…यदि पुलिस नहीं करेगी ,तो फिर जनता से कैसै सख्ती से पालन करवाएगी, ये समझा जा सकता है ?….

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

 

 

 

 

Related posts

जामताड़ा: जान बचाने के लिए यात्री एक ट्रेन से कूदे, दूसरी की चपेट में आए, हादसे में 12 की मौत

Bihar Now

राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित हुए मिथिला के लाल कुमार मयंक, जम्मू कश्मीर में 2018 में दुर्दांत आतंकवादी को उतारे थे मौत के घाट, दरभंगा के पैतृक गांव में खुशी की लहर….

Bihar Now

Bihar Now