Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

शिक्षकों की हड़ताल तुरंत समाप्त करने की सरकार से पूर्व विधान पार्षद की मांग…

दरभंगा: पूर्व विधान पार्षद प्रो० विनोद कुमार चौधरी ने सरकार से राज्य हित में शिक्षकों की हड़ताल तुरंत समाप्त करने की मांग की है।

प्रो० चौधरी ने कहा है कि हड़ताल के कारण पहले ही छात्रों की बहुत अधिक क्षति हो चुकी है और ऊपर से कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन ने आग में घी का काम कर डाला। वैसे लाकडाउन तो जरूरी ही है।
पूर्व विधान पार्षद ने कहा कि राज्य हित में विशेषकर छात्रों के हित में सबों को मिलकर इस दिशा में प्रयास करना चाहिए। प्रो० चौधरी ने सभी राजनेताओं एवं संघ के नेताओं से इस दिशा में पहल शुरू करने की अपील की है।
छात्र हित में वार्ता एवं आंदोलन समाप्ति पर बल देते हुए प्रोफेसर चौधरी ने कहा कि वार्ता से कोई न कोई समाधान का रास्ता तो निकलना ही चाहिए उन्होंने सरकार से दंडात्मक करवाई रोक वार्ता शुरू करने की पहल करने की मांग की है।

Related posts

BJP अब किसी को कंधे पर नहीं बैठाएगी, जेपी नड्डा के निशाने पर नीतीश, लालू पर भी बोला हमला…

Bihar Now

Breaking : तारापुर में जेडीयू जीत के काफी करीब, 1859 वोट से जेडीयू चल रही आगे…

Bihar Now

DM की अध्यक्षता में पाटलिपुत्र बस टर्मिनल की कार्यकारिणी समिति की बैठक, यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर दिया गया बल…

Bihar Now