Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा के DMCH में घुसकर नर्सिंग छात्र की हत्या, बेटी के लव-मैरिज से गुस्साए पिता ने दामाद को मारी गोली… छात्रों और पुलिस के बीच झड़प,लाठीचार्ज …

दरभंगा : DMCH के आपातकालीन विभाग के परिसर में सोमवार की शाम नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले एक छात्र को गोली मार दी गई. छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. वहां मौजूद नर्सिंग के छात्रों ने गोली मारने वाले को पकड़ लिया और उसे बुरी तरह पीटा. घटना के विरोध में नर्सिंग के छात्रों ने इमरजेंसी के गेट पर हंगामा किया.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को काबू में करने के लिये हल्का बल प्रयोग किया. इस क्रम में कुछ समय के लिये इमरजेंसी सेवा प्रभावित हुई. बाद में डीएम कौशल कुमार, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी, सदर एसडीओ विकास कुमार आदि डीएमसीएच पहुंचे. छात्रों को समझा-बुझा कर शांत किया गया.

मृतक छात्र राहुल कुमार, सुपौल जिले के पिपरा थाना के तुलापट्टी गांव के गणेश मंडल का पुत्र बताया गया है. जबकि हत्या करने वाला प्रेम शंकर झा सहरसा जिले का निवासी है. उधर, छात्रों की पिटाई से गोली मारने वाले की हालत नाजुक बनी हुई है.

जिसने युवक की हत्या गोली मारकर की है वह मृतक का ससुर है. युवक ने साथ पढ़ने वाली लड़की से शादी कर ली थी. इससे लड़की के परिवार के लोग नाराज थे. गुस्साए लड़की के पिता ने छुट्टी के बाद जा रहे दामाद के सीने में गोली मार दी. घटना के बाद भाग रहे लड़की के पिता को छात्रों ने घेर लिया और जमकर पीटा. जानकारी के अनुसार छात्र-छात्रा ने कुछ दिन पहले ही शादी की थी.

घटना के विरोध में नर्सिंग छात्रों ने डीएमसीएच को बंद करने का प्रयास किया. इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया. इसमें कई छात्रों को चोटें आई है. घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. नर्सिंग छात्रों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है. दोषी को कड़ी सजा देने की छात्र मांग कर रहे हैं.

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कहा कि जख्मी को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया है. वह पुलिस की अभिरक्षा में है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Related posts

बिहार में आमने-सामने राजभवन-शिक्षा विभाग, के के पाठक ने बुलाई 9 मार्च को बैठक, राजभवन ने कहा – मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे कुलपति…

Bihar Now

“Bihar में ट्रबल एक्सप्रेस को उड़ा देंगे “… तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर करारा हमला…

Bihar Now

कर्नाटक में BJP की हार पर विपक्षी खेमे में खुशी की लहर … कांग्रेस की जीत पीएम मोदी की घटती लोकप्रियता का संकेत – जेडीयू विधायक

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो