Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में फिर एनकाउंटर !… अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ में अपराधी के पैर में लगी गोली, फुलवारीशरीफ़ में वारदात…

इस वक्त की बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है जहां जिले के फुलवारीशरीफ़ में अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है.. मुठभेड़ में अपराधी के पैर में गोली लगी है, जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है … https://x.com/biharnow2/status/1952931513471041775?t=z5MWtEjOAZsiRnUM4U70Jw&s=19

> पटना जिलान्तर्गत कई चर्चित अपराधिक घटनाओं जिसमें हत्या के मामले भी शामिल हैं में संलिप्त और कई काण्डों में वांछित अभियुक्त रौशन शर्मा को दिनांक 04-05-08-25 की रात्रि में जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया था।

> उक्त अभियुक्त को पूछ-ताछ हेतु पटना लाया गया था, पूछ-ताछ के क्रम में इनके द्वारा कई अपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार की गई है।

> इसकी निशानदेही पर फुलवारीशरीफ धानाक्षेत्र से भरी मात्रा में हथियार और गोली बरामद किया गया है। इसके अतिरिक्त इसके द्वारा एक मिनी गन फैक्ट्री के बारे में भी बताया गया है, जहां से भी काफी मात्रा में अवैध आग्नेयास्त्र निर्माण में प्रयोग की जाने वाली सामग्रियों तथा अर्द्धनिर्मित हथियारों को बरामद किया है।

> उक्त अभियुक्त द्वारा अपने एक साथी के बारे में बताया गया था. जिसकी गिरफ्तारी हेतु उक्त अभियुक्त को साथ लेकर पुलिस टीम छापामारी करने जा रही थीस इसी क्रम में फुलवारीशरीफ थानान्तर्गत ग्राम कुरकुरी के पास अभियुक्त लघुशंका के लिए उतरा था, तभी अभियुक्त द्वारा सिपाही का हथियार छीनने का प्रयास किया गया और भागने लगे, पुलिस द्वारा इनको रोका गया पर ये नहीं रुके, जिसके बाद पुलिस द्वारा निरुद्ध करने हेतु फायरिंग की गई, जिसमे अभियुक्त के पैर में गोली लगी है।

> अभियुक्त के पैर में गोली लगते ही पुलिस द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें PMCH रेफर कर दिया गया है।

> अभियुक्त रौशन शर्मा अंतर्राज्यीय कई आपराधिक घटनाओं में वांछित है, इसके विरुद्ध बिहार, झारखण्ड तथा पश्चिम बंगाल राज्य में कई मामले दर्ज हैं।

> अभियुक्त वर्ष 2004 से ही सक्रिय रहा है, पटना जिलान्तर्गत कई चर्चित घटनाओं में वांछित रहा है बस स्टैंड में हुई फायरिंग तथा कृपाशंकर हत्याकांड में भी यह संलिप्त रहा है।

Related posts

नीतीश सरकार ने सदन में हासिल किया बहुमत, पक्ष में मिले 129 वोट,‌ विपक्ष का वॉक आउट… तेजस्वी पर मुख्यमंत्री ने लगाए गंभीर आरोप…

Bihar Now

Live Pokies Keep What You Win

Bihar Now

Play Au Pokies For Free With Bonus Games

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो