Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कोरोना से बिहार में दूसरी मौत, वैशाली के युवक की पटना एम्स में मौत…

बड़ी खबर आ रही है बिहार के पटना से जहां वैशाली के युवक की कोरोना से मौत हो गई है।इस तरह से कोरोना पॉजिटिव से यह दूसरी मौत हुई है। वैशाली के पॉजिटिव मरीज की मौत पटना एम्स में हुई है . 22 मार्च के बाद ये दूसरी मौत हुई है..

.22 मार्च को मुंगेर के एक शख्स की एम्स में हीं मौत हुई थी। मौत के बाद उस शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।वैशाली के जिस शख्स की आज मौत हुई है उसका रिपोर्ट भी 2 दिन पहले सामने आया था. जिसमें पॉजिटिव होने का पता चला था।

वैशाली का कोरोना संक्रमित यह शख्स जिसकी आज मृत्यु हुई है वह पटना के पोपुलर हॉस्पीटल में 3 अप्रैल को भर्ती करवाया गया था. यहां इस शख्स का इलाज 7 अप्रैल तक चला. इलाज के दौरान ही मरीज का बंगाली टोला मिठापुर बस स्टैंड और राजेन्द्र नगर इलाके में जांच घरों जांच भी करवाया गया. इसके बाद 7 तारीख को कोरोना संक्रमित मरीज को एंबुलेंस से वैशाली ले जाया गया. लेकिन अचानक 14 अप्रैल को इस शख्स की तबियत खराब होती है और इसे पटना के एम्स में भर्ती करवाया जाता है. जहां जांच के बाद इस शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया.तब से वह पटना एम्स में हीं भर्ती था।जिसकी आज मौत हो गई है।

वैशाली वाले शख्स की ट्रेवल हिस्टी के बारे में प्रशासन अभी पता हीं लगा रहा था कि आज इसकी मौत हो गई।लेकिन मौत से पहले इसके संपर्क में 76 लोग संपर्क में आए हैं।पटना के पॉपुलर हॉस्पिटल और जांच केंद्र को सील कर दिया गया है. साथ ही इस इलाके को रेड जोन में डाल दिया गया है.

बता दें कि बिहार में अब तक 83 पॉजिटिव केस आ चुके हैं।जिसमें सबसे अधिक सिवान में 29 केस सामने आए हैं।इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है।

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

बंगाल की युवती ने जमुई में सामूहिक दुष्कर्म करने का लगाया आरोप नशीला पदार्थ खिलाकर सूर्या होटल के एक कमरे में तीन दिनों तक किया गया दुष्कर्म एक युवती ने जसीडीह रेल पुलिस को दी जानकारी जसीडीह रेल पुलिस ने टाउन थाना की पुलिस को दी सूचना होटल संचालक सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ देह व्यापार की भी बातें आ रही सामने, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Now

अचानक मोतिहारी पहुंचे डीजीपी, क्राइम मीटिंग में आए थानाध्यक्षों के साथ की बैठक

Bihar Now

कोरोना को लेकर अलर्ट मोड पर दरभंगा DM,मास्क जांच अभियान को लेकर खुद सड़क पर उतरे DM व सिटी एसपी…

Bihar Now