Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Big Breaking : शराब के नशे में पकड़े गए BDO होंगे सस्पेंड, दरभंगा DM ने की कार्रवाई…

प्राथमिकी दर्ज़ कर अनुशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया की गई तेज़…

दरभंगा : प्रखंड विकास पदाधिकारी, कुशेस्वर स्थान अखिलेश्वर प्रसाद सिंह कल संध्या में शराब के नशे में पकड़े गये है. उनके विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज़ करा दी गयी है और अदालत में अभियोजन वाद चलाने के लिये विभाग की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भेजने की कार्रवाई की जा रहीं है.
जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस. एम. ने कहा है कि बीडीओ कुशेस्वर स्थान का आचरण सर्वथा प्रतिकूल पाया गया है. कहा कि बिहार राज्य में पूर्ण शराब बंदी लागू है, और शराबबंदी कानून को लागू कराने की जवाबदेही सरकारी पदाधिकारियों की है. ऐसे में किसी सरकारी सेवक के द्वारा ही कानून का उल्ल्ंघन किया जाना घोर निंदनीय है. उन्होंने कहा है कि दोषी पदाधिकारी के विरुद्ध कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी.
मालूम हो कि जिलाधिकारी को कल दिनांक 19 अप्रैल के संध्या में यह सूचना प्राप्त हुई कि बीडीओ कुशेस्वर स्थान सरकारी आवास में शराब का सेवन कर रहे हैं. जिलाधिकारी द्वारा इसपर एसडीओ बिरौल को इस आरोप की तुरंत जाँच कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया. तत्क्षण पुलिस भेजकर बीडीओ की ब्रेथ एनालिसिस कराई गयी. जिसमें शराब की पुष्टि भी हो गयी. शराब बंदी कानून के तहत बीडीओअखिलेश्वर प्रसाद सिंह के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज़ कर ली गयी.
जिलाधिकारी ने कहा हैं किर सिंह से बीडीओ का कार्यभार ले लिया गया हैं. इनको निलंबित करने एवं विभागीय कार्यवाही चलाने हेतु सरकार को शीघ्र अनुशंसा भेजी जा रहीं हैं.

सुभाष शर्मा, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

सीवान: स्कूल में पढ़ा रहे एक शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली…

Bihar Now

“जातिय जनगणना पर केंद्र का ऐतिहासिक निर्णय, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन को मिला राष्ट्रीय समर्थन” …

Bihar Now

Big Breaking : क्रिकेट खेलने को लेकर चली गोली, एक युवक घायल…

Bihar Now