Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश की तारीफ कर ट्वीटर का सदुपयोग करें तेजस्वी – रंजीत झा

युवा जदयू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार झा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि तेजस्वी दिन-रात आपदा की घड़ी में दिल्ली में बैठकर ट्विटर पर बेतुके ट्वीट कर सिर्फ सरकार पर झूठा आरोप लगा रहे है। नेता प्रतिपक्ष सिर्फ़ ट्विटर का दुरूपयोग कर रहे है और ये भूल रहे है की इनके माता- पिता के शाशनकाल में सूबे का चप्पा-चप्पा अपहरण, हत्या, चोरी, डकैती, रंगदारी, भ्रष्टाचार और चौपट शिक्षा- स्वास्थय व्यवस्था की घटनाओं से आक्रांत था।

श्री झा ने कहा कि तेजस्वी को शर्म आनी चाहिए की उनके माता- पिता के शाशनकाल में बिहार की नारकीय स्थिति थी जबकि आज वो अप्रवासी मज़दूरों के हित, शिक्षा- स्वास्थ्य व्यवस्था का की बात कर उनके हमदर्द होने का ढोंग रच रहे हैं।

श्री झा ने तेजस्वी पर तीखे तौर से निशाना साधते हुए कहा कि दुःख की घड़ी में भी नेता प्रतिपक्ष राज्य से दूर बैठकर कोरोना को लेकर सियासत कर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री झा ने कहा कि बिहार राज्य के कोरोना पीड़ित जो राज्य में है अथवा राज्य से बहार उनकी मदद को लेकर नीतीश सरकार पूरी तरह सजग, सचेत और संवेदनशील है।

उन्होंने तेजस्वी यादव की चुटकी लेते हुए कहा कि अगर श्री यादव को दिल्ली में कोई दिक्कत है तो पता बताए उनको भी नीतीश सरकार द्वारा अविलंव राहत भिजवाया जायेगा क्योंकि ये आवाम के हक़ की सरकार है जोअपने लोगों की हर आवाज़ पर इस वक़्त तत्परता से लगी है ।

श्री झा ने कहा कि कोरोना से उबरने के लिए नीतीश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से कहा है की वे कोरोना से निजात हेतु राज्य के लोकप्रिय नीतीश सरकार की सहायता करें न कि कोरोना को पॉलिटिकल माइलेज का मुद्दा समझकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंके।

 

 

राष्ट्या्ट्य्ट्या्ट् प्री्र्री््री्र्री्री्र्री््री,
युु

Related posts

होटल द्वारका इंटरनेशनल में इलेक्ट्रीशियन मीट का किया गया आयोजन

Bihar Now

मां काली की पूजा सिर्फ पूजा ही नहीं, अब धरोहर बन चुका है गांव के लिए – सचिव, बलभद्रपुर पूजा समिति

Bihar Now

कर्नाटक चुनाव नतीजों पर ललन‌ सिंह का बड़ा बयान… कहा – ये सिर्फ परिणाम नहीं, पूरे देश के लिए एक संदेश है…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो