Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

ठंढ़ के सितम पर गरीबों को “खाकी” वर्दी का सहारा !…

ज्यादातर समय अपने कार्यशैली को लेकर आपने खाकी वर्दी वालों को सवालों के घेरे में रहते सुना होगा, लेकिन आज बिहार नाउ आपको पुलिस वालों के उस मानवीय चेहरे से रूबरू करवा रहा है,जो न केवल मानवीय,बल्कि एक मिसाल के रूप में भी है..जी हां, किस्सा बेगूसराय के पुलिसवालों की है जो कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटा है.

जहां गरीब, असहाय और सड़क किनारे सोने वालों लोगों पर ठंढ़ का सितम कहर बरपा रहा है, वहीं बेगूसराय पुलिस ऐसे मौकों पर गरीबों का दर्द बांटने में लगे हुए हैं.

दरअसल नगर थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा ने अपने निजी फंड से भीषण ठंड को देखते हुए गुरूवार रात रेलवे स्टेशन बस स्टैंड और आसपास रह रहे दर्जनों लोगों के बीच कंबल वितरण किया।

इस अभियान में सदर डीएसपी राजन सिन्हा और नगर थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा के द्वारा लोगों को कंबल दिया गया। पुलिस का नाम आते ही लोगों के बीच पुलिस की कार्यशैली, अमानवीय चेहरा और असंवेदनशीलता वाला चेहरा सामने आता है लेकिन बेगूसराय नगर थाना पुलिस ने सामाजिक और कल्याणकारी छवि बनाने के लिए कंबल वितरण का आयोजन किया।

डीएसपी और नगर थानाध्यक्ष ने कहा कि नगर थाना पुलिस के सहयोग से गरीबों के बीच कंबल वितरण किया है और यह अभियान आगे भी चलाया जाएगा जहां गरीब निस्सहाय लोगों और जरूरतमंदों को कंबल दिया जाएगा ।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय…

 

 

 

 

Related posts

Breaking : 13 फरवरी से लापता बच्ची का शव गंडक नदी से बरामद, रेप के हत्या की आशंका ?…

Bihar Now

10 Cent Winning Pokies Casinos

Bihar Now

“वृक्षारोपण: पेड़ लगाएं – प्रकृति बचाएं” कार्यक्रम का आयोजन, दरभंगा के IG ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

Bihar Now