Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

सरकार की गाइडलाइंस की खुलेआम उड़ी धज्जियां, प्रशासन लिखी हुई गाड़ी से एक शख्स ने अपनी बेटी को स्टेशन से लेकर सीधे घर के लिए हुए रवाना, मूकदर्शक बनी रही पटना पुलिस !…

बड़ी खबर दानापुर से , जहां एक ओर छात्रों के बिहार आने का सिलसिला जारी है, वहीं बिहार सरकार ने ट्रेन से आ रहे छात्रों के तमाम गाइडलाइंस जारी कर दी है.. लेकिन गाइडलाइंस की धज्जियां भी खुलेआम उड़ती हुई नजर आ रही है…और ये सब होता बिहार की राजधानी पटना में और वो भी आलाधिकारियों के मौजूदगी में….

पटना के दानापुर में उस वक्त ये मामला सामने आया,जब कोटा से छात्रों को ट्रेन दानापुर पहुंची… सरकार के गाइडलाइंस के मुताबिक, तमाम पहुंच रहे बच्चों को पहले स्क्रिनिंग होनी चाहिए और इसके बाद उनके घर के संबंधित ब्लाक में क्वरंटाइन की जानी चाहिए… लेकिन इस मामले में बिल्कुल उल्टा हुआ… प्रशासन लिखी हुई एक गाड़ी पर एक शख्स अपने बेटी को रिसीव कर सीधा चलता बना…ट्रेन से उतरते ही बेटी को लेकर चल दिया..और जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने पटना एसएसपी से परमिशन ले लेने का हवाला दिया…

ये सब पुलिस की मौजूदगी में होता यहा.. पुलिस तमाशबीन बनी रही… पटना एसएसपी, डीएम समेत तमाम आलाधिकारी मौके पर मौजूद थे….

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

बिहार : ई-रिक्शा चालक का बेटा बना स्टेट टॉपर, लड़कों की अपेक्षा लड़कियों का बेहतर प्रदर्शन…

Bihar Now

कन्हैया कुमार ने डाला वोट, प्रशासन पर खड़े किए सवाल..कहा – इस बार बदलाव के मूड में है जनता…

Bihar Now

सहरसा में नाला में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, जिम्मेदार कौन ?…

Bihar Now