Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

RJD के जगदा बाबू पर “तेज” वार… प्रवासी सलाहकार से सलाह लेकर पार्टी संविधान के खिलाफ लिया गया फैसला…

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और तेजप्रताप यादव के बीच घमासान कम होने का नाम नहीं ले रहा है. आज जगदानंद सिंह की कार्रवाई के बाद तेजप्रताप यादव ने पलटवार किया है. तेजप्रताप तो अब बिना नाम लिए अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला है। लालू यादव के बड़े लाल ने तेजस्वी यादव को प्रवासी सलाहकार बता दिया।

उन्होंने कहा की प्रवासी सलाहकार से सलाह लेने में अध्यक्ष जी ये भूल गए की पार्टी संविधान से चलता है और राजद का संविधान कहता है की बिना नोटिस दिए आप पार्टी के किसी पदाधिकारी को पदमुक्त नहीं कर सकते. आज जो हुआ वो राजद के संविधान के खिलाफ हुआ.

बताते चलें की 8 अगस्त को हुई छात्र राजद की बैठक में तेजप्रताप यादव ने जगदानंद सिंह पर तंज कसते हुए उन्हें हिटलर कहा था. जिसके बाद जगदानन्द सिंह नाराज होकर दस दिनों से कार्यालय नहीं आ रहे थे. यहाँ तक की स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी पार्टी कार्यालय नहीं आये थे.

दस दिनों बाद जगदानंद सिंह राबड़ी आवास पहुंचे. उसके बाद पार्टी कार्यालय जाकर छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर गगन कुमार को मनोनीत कर दिया. इसके पहले आकाश यादव छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष थे. जिन्हें तेजप्रताप यादव का बेहद करीबी माना जाता है.

Related posts

बिहार में नहीं चलेगा ‘यूपी मॉडल’! लालू की पार्टी का हंगामा, अपराध नियंत्रण कानून वापस लेने की मांग

Bihar Now

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार विधानसभा चुनाव के मामले की याचिका को की खारिज…कोर्ट ने कहा चुनाव आयोग करेगा तय…

Bihar Now

Breaking : बिहार में बेलगाम अपराधी !… दिनदहाड़े ठेकेदार की गाड़ी पर 25 राउंड फायरिंग, ठेकेदार की मौत… इलाके में सनसनी …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो