Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सूरत से श्रमिकों को बरौनी लेकर पहुंची ट्रेन, लोगों के चेहरे पर छलकी खुशी…

बिहार सरकार की पहल पर अब प्रदेशों में मजदूरी करने वाले श्रमिकों को लाने का सिलसिला लगातार जारी है । इसी कड़ी में आज गुजरात के सूरत से एक विशेष श्रमिक स्पेशल ट्रेन बरौनी स्टेशन अहले सुबह पहुंची है ।

22 बोगियों को लेकर चली इस ट्रेन में तकरीबन 12 सौ से अधिक श्रमिक है । बरौनी स्टेशन पहुंचने के बाद श्रमिकों को सर्वप्रथम स्कैनिंग की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा उसके बाद उन्हें सड़क मार्ग से अपने-अपने गृह जिलों में भेजा गया। प्रशासन के द्वारा सड़क मार्ग से भेजने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ।

गौरतलब है कि इस ट्रेन में 36 जिलों के श्रमिक मौजूद हैं । जिला प्रशासन के द्वारा आने वाले सभी यात्रियों के लिए प्लेटफार्म पर ही पानी ,नाश्ते के पैकेट भी दिए गए । खास बात यह है कि श्रमिक अपने घर पहुंच कर काफी खुश हैं तथा बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दे रहे हैं..

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

“कोरोना से नहीं, नीतीश की नाकामी से बिहार में मर रहे हैं लोग”…नीतीश कुमार पर कांग्रेस का करारा हमला…

Bihar Now

लॉकडाउन के दौरान बेखौफ अपराधी, सीतामढ़ी में पिस्टल की नोक पर 17 लाख की लूट, दिनदहाड़े वारदात के बाद जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

जनविश्वास यात्रा को लेकर जमुई पहुंचे तेजस्वी यादव, समर्थकों का उमड़ा हुजूम……

Bihar Now