Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बाइक लगाने के विवाद में चली गोली, दो युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस…

बेगूसराय में आटा मिल के सामने बाइक लगाने के विवाद में हुई गोलीबारी में दो युवक गोली लगने से घायल हो गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र संदलपुर गांव की है। बताया जाता है संदल पुर गांव में विकास कुमार के आटा चक्की दुकान के सामने ज्ञानटोल गांव निवासी दूध व्रिकेता अमन कुमार ने बाइक लगा दिया और दुध देने एक घर गया।

इस दौरान विकास कुमार ने बाइक हटाकर साइड कर दिया। इसी बाइक हटाने अमन कुमार पहले विकास के साथ विवाद कर चला गया और कुछ देर बाद फिर अपने साथियों के साथ आकर गोलीबारी करना शुरू कर दिया । इस गोलीबारी में विकास कुमार के पेट में गोली लग गया।

दूसरी ओर इस फायरिंग में अमन के दोस्त उमा शंकर यादव को भी पेट में गोली लगी । विकास का आरोप है कि अमन के फायरिंग में ही उसे और अमन के दोस्त उमाशंकर को गोली लगी है जबकि उमाशंकर का आरोप है कि उसे विकास ने भागने के दौरान गोली मार दी है। दोनों घायल का इलाज शहर के एक ही निजी अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच में जुटी है।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय
लििि

Related posts

कुख्यात विक्की मिश्रा समेत 5 गिरफ्तार, हथियारों के जखीरों के साथ गांजा बरामद…

Bihar Now

अग्निपथ के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला, 12 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद…

Bihar Now

सुलभ इंटरनेशनल ने “स्वच्छता और भारतीय शहरों के सामाजिक अध्ययन पर दो दिवसीय सम्मेलन, विकसित भारत 2047 की ओर एक मार्ग” का किया आयोजन…

Bihar Now