Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Delhi में पप्पू यादव बने मजदूरों की आवाज, कहा – मजदूरों के साथ मजाक करना बंद करे बिहार सरकार … मजदूरों को घर भेजने की जिम्मेदारी हमारी…

हमेशा की तरह गरीबों के लिए मसीहा बनने वाले जाप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव एक बार फिर गरीबों व मजदूरों के लिए आवाज बन गए हैं..बेबस मजदूरों की धड़कन बन गए हैं..मजबूरों की सांस बन गए हैं पप्पू यादव..

दिल्ली में फसे बिहारी मजदूर ने खादर गांव में धरना प्रदर्शन के दौरान बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की.. मौके पर पप्पू यादव के पहुंचते ही मजदूरों के चेहरे पर खुशी छलक पड़े.. पप्पू यादव ने तमाम मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि पप्पू यादव पर आपलोंगो ने भरोसा किया है.. इसलिए चिंता मत कीजिए.. आप लोगों की घर पहुंचाने की जिम्मेदारी पप्पू यादव की है और पप्पू यादव आपके टिकट का खर्च वहन करेगा…

पप्पू यादव की ये बड़ा ऐलान होते ही मौके पर मौजूद तमाम मजदूर के चेहरे खिल उठे..और घर आने की आशा जगी गई..

इस मौके पर पप्पू यादव ने बिहार सरकार पर जोरदार हमला किया है.. उन्होंने कहा है कि स्पेशल ट्रेन से जाने वाले लोग सीधे घर जाएंगे लेकिन श्रमिकों को स्टेशन‌ से 21 दिनों के लिए क्वरंटाइन सेंटर जाना है..ये कैसा मापदंड है सरकार का… पप्पू यादव ने कहा कि मजदूरों के साथ भेदभाव व मजाक क्यों ?….

ये कोई पहला मौका नहीं जब पप्पू यादव मजबूरों व मजदूरों की आवाज बन कर उभरे हैं, बल्कि हमेशा चाहे पटना जलजमाव का समय हो , या कोटा से छात्रों के बिहार लाने की बात हो या विपदा की कोई भी घड़ी हो पप्पू यादव सदैव मसीहा की तरह खड़े रहते हैं… सियासतदान भले ही पप्पू यादव को सियासी नजरों से कुछ भी कह लें, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि पप्पू यादव मजबूरों के लिए न सिर्फ आवाज बल्कि सांसों में बसते हैं…

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

 

Related posts

शिक्षकों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का महामंथन खत्म, जल्द लेंगे बड़ा फैसला … महागठबंधन के नेताओं ने कहा मुख्यमंत्री ने दिए संकेत…

Bihar Now

बिहार मेंं बेलगाम अपराधी, एक आरजेडी नेता के भाई की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

एक बार फिर पुलिस को अपराधियों की खुली चुनौती, अभी-अभी एक युवक की गोली मारकर हत्या

Bihar Now