Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

तेजस्वी यादव के पटना पहुंचते ही जेडीयू का जोरदार हमला…कोरोना काल में इतने दिनों से कहां थे भ्रष्टाचार के राजकुमार – नीरज कुमार…

कोरोना संकट के बीच तेजस्वी यादव के पटना पहुंचते ही बिहारी में सियासी हलचल तेज हो गई है..इसी बीच जेडीयू के कद्दावर नेता व सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के पटना पहुंचने पर जमकर सियासी हमला किया है..

नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि कोरोना को लेकर सदन की कार्यवाही सर्वसम्मति से स्थगित होने के बाद से ही भ्रष्टाचार के राजकुमार कहां गुमसुदा हो गए थे, ये बताएं…

नीरज कुमार ने नसीहत देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव हमारी आलोचना करने में लगे हुए थे इसलिए अब हम यही कहेंगे कि कोरोना काल के इस चुनौतीपूर्ण समय में वो रेड जोन से आएं हैं..ऐसे में जाएं और क्वरंटाइन सेंटर में अपना समय उनलोगो के साथ व्यतित कर स्थिति का अवलोकन कर हमें सुझाव दें..

आपको बता दें कि तेजस्वी यादव बिहार से बाहर थे और लगातार सोशल साइट्स के जरिए बिहार सरकार पर कोरोना काल में तमाम मुद्दों पर हमलावर नजर आए.. जिसके बाद सोमवार देर रात तेजस्वी यादव पटना वापस लौटे हैं, जिसके बाद जेडीयू ने जमकर हमला बोला है…

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

 

 

 

 

Related posts

बांका में शराब माफियाओं ने पुलिसकर्मी की आंख फोड़ी… जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

पटना में बॉयज हॉस्टल में लगी आगः पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर; AC में भी हुआ ब्लास्ट

Bihar Now

पुलिस का बर्बर चेहरा आया सामने , पुलिस ने की सरेआम एक महिला की पिटाई, वीडियो वायरल…

Bihar Now