Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारराष्ट्रीय

बिहार में एक समान बिजली दर करने की तैयारी, जानिए कब से यह व्यवस्था लागू होगी…

बिहार में अब बिजली की दरें एक समान करने की तैयारी चल रही है। बिहार विद्युत विनियामक आयोग की मंजूरी मिलने के बाद अगले साल अप्रैल महीने से नई व्यवस्था लागू की जाएगी।

अभी बिजली कंपनी अलग-अलग स्लैब के आधार पर बिजली बिल की वसूली करती है। आने वाले दिनों में बिजली दर का स्लैब खत्म हो जाएगा। जिसके बाद एक ही स्लैब बिजली उपभोक्ताओं के लिए होगा।

लेकिन स्लैब खत्म करने से पहले बिहार विद्युत विनियामक आयोग से मंजूरी लेनी होगी। नवम्बर महीने में दायर होने वाली याचिका में एक स्लैब का प्रस्ताव भेजा जा सकता है। यदि बिहार विद्युत विनियामक आयोग की अनुमति मिलेगी तब अगले साल एक अप्रैल से इसे लागू कर दिया जाएगा और लोगों को एक स्लैब के अनुसार ही बिजली बिल का भुगतान करना होगा। एक स्लैब होने से बिजली उपभोक्ताओं को लाभ होगा।

ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 1-50 यूनिट के बीच बिजली का खपट करने पर दो रूपये 60 पैसे यूनिट और इससे अधिक खपत करने पर 3 रुपये प्रति यूनिट बिजली दर से भुगतान करना होगा। वही शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 1-100 यूनिट के बीच बिजली खपट करने पर 4 रुपये 36 पैसे यूनिट की दर से बिजली का भुगतान करना होगा।

BSPHCL के सीएमडी संजीव हंस ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के बाद कई आवश्यक संशोधन हुए हैं जिसका लाभ बिजली उपभोक्ताओं को मिल रहा है। उसी क्रम में हम बिजली दर में एक स्लैब की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। निकट भविष्य में इस पर अमल किया जाएगा।

Related posts

JDU जिला कार्यकारिणी की बैठक, संगठन मजबूती को लेकर हुई चर्चाएं…

Bihar Now

कांग्रेस नेता की हत्या के बाद बिहार कांग्रेस ने खड़े किए “सु”शासन पर सवाल !

Bihar Now

‘एक शाम शहीदों के नाम ‘ कार्यक्रम में शिरकत किए नीतीश कुमार, कहा – पुलिस मुख्यालय में हर शहीदों के नाम बनाया जाए स्मारक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो