Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

आशुतोष शाही हत्याकांड का आरोपी कुख्यात मंटू शर्मा और शूटर गोविंद गिरफ्तार, बिहार STF ने रामेश्वरम से दबोचा…

मुजफ्फरपुर: शंभू-मंटू गिरोह के कुख्यात मंटू शर्मा और शूटर गोविंद को पटना एसटीएफ ने धर दबोचा है। मुजफ्फरपुर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड मामले में इनके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

जिसके बाद मुजफ्फरपुर पुलिस और पटना एसटीएफ की टीम लगातार गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। बिहार एसटीएफ की टीम ने रामेश्वरम के पास से मंटू शर्मा और मुख्य शूटर गोविंद झा को गिरफ्तार किया।

मुजफ्फरपुर में हुए आशुतोष हत्याकांड का साजिशकरता मंटू शर्मा और मुख्य शूटर गोविन्द झा को बिहार एस टी एफ की टीम ने रामेश्वरम के बीच के पास से गिरफ्तार किया है. मुजफ्फरपुर की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों दिल्ली चले गए थे और वहां से मुंबई फिर वहां से चेन्नई गए थे. एस टी एफ को टीम इस घटना के बाद से ही लगातार लोकेशन ट्रेस कर रही थी लेकिन दोनों बार बार अपना लोकेशन और सिम दोनों बदल रहे थे।

लेकिन आखिरकार बुधवार की शाम मिले पुख्ता सुराग के आधार पर दोनों को बिहार एस टी एफ की टीम ने रामेश्वरम के पास से गिरफ्तार किया। दोनों को आज ट्रांजिट रिमांड पर लेकर एस टी एफ की टीम मुजफ्फरपुर लायेगी। बता दें कि मुजफ्फरपुर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही सहित तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। जिसमे कुख्यात मंटू शर्मा और शूटर गोविन्द झा सहित पांच लोगो की संलिप्तता सामने आई थी।

Related posts

बिहार की सड़कों पर आज से दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बसें, सीएम नीतीश कुमार ने की शुभारंभ..

Bihar Now

करंट लगने से एक किसान की मौत, सकते में इलाके के लोग…

Bihar Now

मुंगेर में चुनाव के दौरान हंगामा… पुलिस ने किया लाठीचार्ज,उग्र हुए लोग… पथराव में एक जवान घायल,दो हिरासत में…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो