Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

तेजस्वी यादव को गोपालगंज कूच करने की नहीं मिली इजाजत, तेजस्वी के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात,अब क्या होगी आरजेडी की रणनीति ?…

पटना: गोपालगंज में ट्रिपल मर्डर कांड को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज बस कुछ ही देर में अपने विधायकों के साथ गोपालगंज कूच करने वाले हैं.

इस बीच खबर आ रही है कि पटना जिला प्रशासन ने तेजस्वी यादव को गोपालगंज जाने की अनुमति नहीं दी है… इसके बाद तेजस्वी यादव के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है… हालांकि तेजस्वी के आवास पर सभी विधायक पहुंच चुके हैं…

जिला प्रशासन ने लॉकडाउन का हवाला देते हुए तेजस्वी के गोपालगंज जाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है…

तेजस्वी यादव की तरफ से डीएम एसपी को भेजे पत्र में कहा है कि सभी नेता नरसंहार में मृतक स्वर्गीय महेश चौधरी के परिजन से मुलाकात करेंगे.साथ हीं दल में शामिल विधायकगण जिला प्रशासन एवं पुलिस पदाधिकारियों से भी मिलेंगे। इसलिए आग्रह है कि सुरक्षा की व्यवस्था कराने का कष्ट करेंगे लेकिन खबर के मुताबिक जिला प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है…ऐसे में अब आरजेडी की क्या रणनीति होती है,ये देखने वाली बात होगी….

बता दें कि बिहार में सत्‍ताधारी जनता दल यूनाइटेड के एक दबंग विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय पर राष्‍ट्रीय जनता दल के एक नेता के माता-पिता व भाई के तिहरे हत्‍याकांड का आरोप लगा है .केस दर्ज होने के बाद तेजस्वी यादव हमलावर हो गए हैं।उन्होंने अल्टीमेटम दिया था कि गुरूवार शाम तक आरोपी विधायक की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे अपने विधायकों को लेकर गोपालगंज कूच करेंगे।

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना,हत्थे चढ़े ATM काट रहे जालसाज…

Bihar Now

पटना का पहला साइबर थाना खुला, Cyber अपराध अब जल्द सुलझने की उम्मीद…अनुराधा सिंह बनीं पहली थानाध्यक्ष…

Bihar Now

दलों के दलदल से बाहर निकलकर अपने बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, तभी बिहार में बदलाव होगा: प्रशांत किशोर

Bihar Now