Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी चुनाव आयोग,2 सप्ताह बाद बुला सकती है सर्वदलीय बैठक…

बिहार में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन ने तैयारियां शुरू कर दी है । बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच आर श्रीनिवासन ने बताया कि बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियों को और रफ्तार दे दी है. चुनाव आयोग 2 हफ्ते के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाने पर विचार कर रहा है. इस बैठक में आयोग सभी दलों से चुनाव को लेकर फीडबैक लेगा.

बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवासन ने कहा है कि आयोग ने चुनाव की तैयारियों को शुरू कर दिया है. मंगलवार को सभी जिलों के डीएम एसपी के साथ बैठक हुई थी और अब दो हफ्ते बाद आयोग सर्वदलीय बैठक बुलाने पर विचार कर रहा है.

आयोग ने कहा है कि बिहार में अगर कोरोना संक्रमण को देखते हुए डिजिटल रैली का कंसेप्ट चला तब भी उसका खर्चे पॉलिटिकल पार्टियों को बताना होगा.विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग तैयारियों में जुट गया है ।कोरोना को लेकर चुनाव की तैयारियों में थोड़ा विलंब जरूर हुआ है लेकिन आयोग अब तेजी से काम कर रहा है ।एच आर श्रीनिवासन ने बताया ने बताया कि बाहर से प्रवासी मजदूरों का नाम एक विशेष अभियान चलाकर वोटर लिस्ट में जोड़ा जाएगा ।इसके लिए सभी निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है ।

महीप राज, बिहार नाउ, पटना
श्री ,बिि

Related posts

नीतीश सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने बढ़े हुए आरक्षण का कोटा किया रद्द…

Bihar Now

तिरुपति जा रही बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 9 लोगों की हुई मौत, 20 से अधिक घायल…

Bihar Now

NEET पेपर लीक मामले में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का बड़ा खुलासा !… मास्टरमाइंड के लिए तेजस्वी के PS प्रीतम ने बुक करवाया था रुम …

Bihar Now