Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

एक बार फिर मानवता हुआ शर्मसार, शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म, खुलेआम घूम रहा आरोपी…

बेगूसराय में मानवता को शर्मसार करती एक बड़ी घटना सामने आ रही है । इसमें एक नाबालिक लड़की से पहले एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया फिर शादी का झांसा देकर कई बार उक्त लड़की साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। लॉकडाउन के दौरान दी गई इस घटना को जब पीड़ित लड़की के परिजनों ने देख लिया तो अब युवक शादी से इंकार कर रहा है तो वही लड़की के द्वारा पुलिस में लिखित शिकायत करने के बावजूद तथा वरीय पदाधिकारियों के द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के आदेश के बावजूद स्थानीय पुलिस अभी तक सोई हुई है और आरोपी युवक खुलेआम घूम रहा है । घटना बलिया थाना क्षेत्र के हुसैन दियारा की है । अब पीड़ित लड़की वरीय पदाधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही है ।

दरअसल बलिया थाना क्षेत्र के हुसैना दियारा कि इस घिनौनी वारदात में हुसैना दियारा की एक नाबालिग लड़की जब ट्यूशन पढ़ने जा रही थी इसी दौरान एक युवक के द्वारा उससे मोबाइल नंबर की मांग की गई । जब लड़की कई दिनों तक उस युवक को अपना मोबाइल नंबर नहीं दिया तब आरोपी के द्वारा लड़की के पिता को जान से मारने की धमकी दी गई। डरकर लड़की ने उसे अपना मोबाइल नंबर दे दीया। मोबाइल नंबर मिल जाने के बाद उक्त लड़के ने उसे पहले मोबाइल के द्वारा परेशान करना शुरू किया फिर जब एक दिन लड़की अपने घर में थी तो सनोज कुमार नामक युवक उसके घर पहुंच गया और लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया । इस घटना के बाद आरोपी सनोज कुमार के द्वारा लगातार उस लड़की को तंग तबाह किया जाने लगा और कई बार उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया । लड़की ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने लड़की से शादी करने का वादा किया लेकिन एक दिन जब सनोज कुमार लड़की के घर में रात को पहुंचा तो लड़की के परिजनों ने उसे देख लिया । उस वक्त तो आरोपी मौके से फरार हो गया लेकिन अब वह शादी करने से भी इंकार कर रहा है।

वही घटना के बाद लड़की के परिजनों ने पटना में मजदूरी कर रहे लड़की के पिता को वारदात के संबंध में बताया लेकिन उस वक्त पूरे देश में लोक डाउन चल रहा था । अपने पुत्री के साथ हुए अन्याय की बात सुनकर मजबूर पिता पैदल ही पटना से बेगूसराय के लिए चल दिया तथा अपने घर पहुंचा । पूरी बात की जानकारी मिलने के बाद लड़की के पिता ने बलिया थाना में सनोज कुमार के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया, लेकिन इतनी बड़ी घटना के बावजूद एवं वरीय पदाधिकारियों के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी एवं गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में कुर्की जब्ती का निर्देश मिलने के बावजूद भी स्थानीय पुलिस आरोपी युवक के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रही और आरोपी युवक खुलेआम घूम रहा है । थक हार कर पीड़ित लड़की ने अपने परिजनों के साथ बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार से न्याय की गुहार लगाई है।
ड़ििि
वहीं पुलिस की माने तो पीड़ित लड़की जिस जगह ट्यूशन पढ़ती थी उसी आदमी ने इस घटना को अंजाम दिया है । हालांकि पीड़ित लड़की एवं उनके परिजनों के द्वारा बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार से न्याय की गुहार लगाने के बाद अब पुलिस जल्द ही आरोपी युवक की गिरफ्तारी का दावा कर रही है । साथ ही साथ पीड़ित लड़की को प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिलाने की भी कवायद में जुट गई है…

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

मुख्या्य्

Related posts

सिवान की धरती पर सहरसा का देवांश ने लहराया परचम,सहरसा पुलिस अधीक्षक देवांश प्रिय को करेगें सम्मानित…

Bihar Now

St Petersburg Nz Slot Machines

Bihar Now

पटना में बेली रोड फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, स्कूल बस और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, दो की मौत …

Bihar Now