Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

हेडलाइन मैनेजमेंट छोड़िए मुख्यमंत्री जी,कोरोना मैनेजमेंट कीजिए – तेजस्वी यादव…

बिहार में कोरोना के आंकड़ें बढ़ने के साथ साथ सियासी गर्माहट भी बढ़ने लगी है… लगातार तमाम सियासी पार्टियों के नेता एक दूसरे पर सियासी हमलावर हो गए हैं…इसी कड़ी में तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते कोरोना की संख्या को लेकर नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया है..

तेजस्वी यादव ने हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी हेडलाइन मैनेजमेंट छोड़िए, कोरोना मैनेजमेंट कीजिए…

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि बिहार में कोरोना के केस प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। डब्लिंग रेट अप्रत्याशित रूप से बढ़ रहा है। संक्रमण का फैलाव बढ़ता जा रहा है। जाँच अब भी सबसे धीमी गति से हो रही है?

मुख्यमंत्री जी बताएँ, 12.60 करोड़ जनसंख्या वाले प्रदेश में विगत 3 महीने में 1 लाख से भी कम टेस्ट क्यों हुए है?

मुख्यमंत्री जी, स्वास्थ्य व्यवस्था के सुधार और विस्तार संबंधी सवालों पर चुप्पी क्यों साध लेते हैं? हमने कई बार पूछा वेंटिलेटर, ICU बेड, कोरोना समर्पित अस्पतालों, जाँचकेंद्रो का विस्तारीकरण आदि की वस्तुस्थिति से अवगत करायें लेकिन आप जवाब नहीं देते। ये आपकी विफलता नहीं तो क्या है?

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

 

Related posts

JDU में उठने लगे विरोध के सुर, शिक्षकों से शराबियों की “जासूसी ” करने वाले आदेश को बताया बेतुका, आदेश रद्द करने की सरकार से मांग..

Bihar Now

डब्ल्यूजेएआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक के समकक्ष वेब पत्रकारों को सुविधाएं देने की उठी माँग

Bihar Now

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि जनविरोधी – प्रेम चंद्र मिश्रा

Bihar Now