Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

RJD को बड़ा झटका,5MLC ने छोड़ी पार्टी,थामा जेडीयू का दामन…

बिहार में अगले महीने विधानपरिषद के नौ सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को एक बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को राजद के पांच विधान पार्षदों ने पार्टी छोड़कर जनता दल (यूनाइटेड) का दामन थाम लिया है। राजद के विधानपार्षद राधाचरण सेठ, दिलीप राय, कमरे आलम, संजय प्रसाद, रणविजय सिंह मंगलवार को पार्टी छोड़कर जद (यू) में शामिल हो गए हैं। विधान परिषद ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।

इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले राजद के लिए ना केवल यह बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है बल्कि राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व को लेकर भी अब सवाल उठने लगा है। सूत्रों का दावा है कि राजद के कई विधायक भी जद (यू) के संपर्क में हैं।

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

वोटिंग के दौरान पटना DM की मतदाताओं से खास अपील !…

Bihar Now

लापता छात्रा का शव थाने से चंद कदमों की दूरी पर पोखरी से बरामद … शव बरामदगी के बाद जबरदस्त बवाल… ‘खाकी’ वर्दी का बदमाशों में खौफ खत्म ?…

Bihar Now

बदमाशों ने दी खौफनाक वारदात को अंजाम, आपसी विवाद में 2 को मारी गोली, एक की मौत…..

Bihar Now