Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

DM ने औचक निरीक्षण के दौरान लगा दी शिक्षकों की क्लास… डीएम के सवाल पूछने पर शिक्षक ने साधी चुप्पी….

बिहार के सहरसा डीएम आंनद शर्मा ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों ली जमकर क्लास । दरअशल इन दिनों शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए जिले के डीएम आनंद शर्मा लगातार विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं और इसी दौरान डीएम आनंद शर्मा सहरसा जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र के मैना मध्य विद्यालय पहुंच गए जहां बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षकों से सवाल पूछ लिया कि संज्ञा की क्या परिभाषा है, जिसके जवाब में शिक्षिका ने चुप्पी साध ली

इसके बाद डीएम ने सवाल किया कि कमल फूल के तीन पर्यावाची क्या होता है जिसपर शिक्षिका ने चुप्पी साध ली साथ ही उन्होंने कहा कि जब आप खुद नही जानते हो तो फिर बच्चों को क्या पढ़ाओगे इसके बाद डीएम ने शिक्षकों यह नसीहत दी कि बच्चों को पढ़ाने से एक दिन पूर्व खुद विषय पर पढ़कर आएं ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। वहीं डीएम ने स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत को भी सुना और आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

आपको बता दें कि जिलाधिकारी आनंद शर्मा इन दिनों जिले के विभिन्न प्रखंड के पंचायतों में जाकर सरकार की योजनाओं और सरकारी स्कूलों का लगातार जायजा ले रहे हैं और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दे रहे हैं। जिलाधिकारी के इस प्रयास से लोगों में उम्मीद जगी है।

बी एन सिंह पप्पन, बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

बिहार में बेलगाम अपराधी !… पटना में सुबह-सुबह घर में घुसकर पति, पत्नी और बेटी को मारी गोली, NMCH में नर्स थी घायल महिला…

Bihar Now

महागठबंधन में फिर सेंधमारी !.. आरजेडी के एक और विधायक ने बदला पाला… खेल जारी,अब किसकी बारी ?…

Bihar Now

पूर्व MLA अनंत सिंह की जमानत याचिका सेशन कोर्ट से भी खारिज, बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो