Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

नहीं रहे JDU सांसद बैधनाथ महतो, सीएम नीतीश कुमार ने व्यक्त की शोक संवेदना…

बड़ी खबर आ रही है जहां जदयू के वाल्मीकिनगर सीट से सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो के निधन की खबर है. बैद्यनाथ प्रसाद महतो काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था. बैद्यनाथ प्रसाद महतो एक हफ्ते से वेंटिलेटर पर थे. जानकारी के मुताबिक़ उन्होंने अंतिम सांस शुक्रवार शाम 6:30 में ली है.

गौरतलब है कि वाल्मीकि नगर सीट पर जेडीयू उम्मीदवार बैद्यनाथ प्रसाद महतो ने 3,54,616 वोटों से जीत दर्ज की. महतो को कुल 6,02,660 वोट हासिल हुए थे. दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार शाशवत केदार को 2,48,044 मत प्राप्त हुए थे…

वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में आता है. ये इलाका नेपाल की सीमा से सटा हुआ है और बिहार के सुदूर उत्तर में पड़ता है. 2002 के परिसीमन के बाद साल 2008 में पहली बार ये लोकसभा सीट अस्तित्व में आई.

Related posts

राजद दल‌ की बैठक में शिक्षा मंत्री को तेजस्वी की हिदायत, लालू ने दिया टास्क …

Bihar Now

बिहार के पुलिस विभाग में “जाति” कार्ड, जाति के आधार पर मिलेगी थानेदार की जिम्मेदारी, पुलिस मुख्यालय का आदेश !…

Bihar Now

Big Breaking : गोपालगंज जेल में छापेमारी, DM-SP ने सतीश पांडेय और मुकेश पांडेय के वार्ड की 2 घंटे तक ली तलाशी…

Bihar Now