Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराष्ट्रीय

बिहार सरकार का ये अधिकारी निकला धनकुबेर… ग्रामीण विभाग के उपसचिव के घर से छापेमारी में 2 करोड़ का सोना बरामद… निगरानी की कार्रवाई में खुलासा…

बिहार मे एक और अफसर के ठिकाने से करोडो की सम्पति मिली है. कमाई हजारों मे और सम्पति करोडो मे.
“स्पेशल विजिलेंस यूनिट के निशाने पर आये बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शैलेंद्र कुमार भारती जेवर के शौकीन जान पड़ते हैं। पटना में उनके आवास की तलाशी और बैंक लॉकर से डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य के सोने के जेवरात मिले है। कुछ जेवर रत्नजडित भी हैं। सोने के दो बिस्कुट और एक लाख रुपये नगद भी मिले हैं।

शैलेंद्र का आवास बेली-सगुना रोड पर आरपीएस मोड़ के पास जेन एक्स-नम्रता अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 502 में है।
ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव शैलेंद्र के ठिकाने पर शुक्रवार, 27 मई की सुबह से एसवीयू की छापेमारी चल रही है। उनका आवास काफी सुसज्जित है जिसकी साज-सज्जा देख कर लग रहा है कि इस पर लाखों रुपये खर्च किये गये हैं।” शैलेंद्र के खिलाफ मिली शिकायत की जांच में प्रथमदृषटया इनकी संपत्ति का अनुमानित मूल्य 1 करोड़ , 20 लाख, 19,837 है। लेकिन तलाशी में जेवर समेत अन्य चीजों की बरामदगी से लग रहा है कि इनकी संपत्ति की अनुमान से कई गुणा अधिक होगी। छापेमारी की फाइनल रिपोर्ट से पता लेगा कि शैलेंद्र ने कातना कालाधन जमा कर रखा है।

Related posts

विपक्षी एकता की महाबैठक, राहुल गांधी पहुंचे पटना एयरपोर्ट, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया रिसीव…

Bihar Now

अमित शाह के बिहार दौरे से पहले प्रशांत किशोर ने क्यों कहा पलटीमार? BJP और कांग्रेस को बताया एक समान

Bihar Now

एक बार फिर कोर्ट की सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल !… कोर्ट में एक कैदी की गोली मारकर हत्या, जिम्मेवार कौन ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो