Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में कोरोना से रोहतास के एक और शख्स की मौत…

बिहार में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच रोहतास में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई है। इसी के साथ जिले में इस महामारी से मरने वालों की संख्या तीन पहुंच गई है। इस बार कोरोना से जिस शख्स की मौत हुई वो नोखा इलाके का रहने वाला, उसकी उम्र 40 थी।

बताया जा रहा कि इस मरीज को मधुमेह समेत कई और बीमारियां थीं। जानकारी के मुताबिक, वह सूरत से लौटकर अपने गांव आया थे। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद 22 जून को पीएमसीएच भेजा गया था। सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि पीएमसीएच के अधीक्षक ने उन्हें फोन करके जानकारी दी है कि नोखा निवासी 40 वर्षीय मरीज की मौत हो गई है। रो

जिले में कोरोना मरीज के मौत की यह तीसरी घटना है। तीनों ही मृतक कई और बीमारियों से ग्रसित थे। सीएस ने बताया कि सरकार के गाइडलाइन के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीज का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

अंकित कुमार, बिहार नाउ, रोहतास

Related posts

पुलिस की तत्परता से टली लूट की वारदात, हत्थे चढ़ा अपराध को अंजाम देने वाला युवक…

Bihar Now

मुजफ्फरपुर में फरार अपराधी का एनकाउंटर,गोली लगने से कुख्यात अपराधी घायल..

Bihar Now

कैबिनेट विस्तार में जेडीयू-बीजेपी ने खेला जाति का कार्ड… किस जाति से कितने चेहरे !…

Bihar Now