Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

एक छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस..

सहरसा – सदर थाना क्षेत्र के गंगजला वार्ड नम्बर –18 स्थित जगदम्बी निवास में किराए का कमरा लेकर अकेले रहने वाली बीए की एक छात्रा ने गले मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतिका छात्रा का नाम संगीता कुमारी बताया जाता है जो सत्तर कटैया प्रखंड के मेनहा गांव की रहने वाली थी।

बताया जाता है कि मृतिका सहरसा में किराए के मकान में रहकर बीए की पढ़ाई कर रही थी। मकान मालिक ने घटना की सूचना परिजनों को दी गई जिसके बाद मृतिका के परिजन मौके पर पहुँचे। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की छानबीन में जुट गई है।

फिलहाल मृतिका ने आत्महत्या क्यों किया सपष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। मौके पर सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, एसआई दृष्टि पासवान सहित अन्य मौजूद रहे।

बी एन सिंह पप्पन के साथ रितेश हन्नी बिहार नाउ सहरसा

Related posts

Breaking : विधवा के साथ रेप, रेप के बाद पीड़ित को आरोपी ने 100 मीटर तक घसीटा…

Bihar Now

नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगे नीतीश-तेजस्वी… बीजेपी ने पूछा- इतनी नफरत क्यों ?…

Bihar Now

पटना में दिनदहाड़े बैंक परिसर में लूट की कोशिश, ज्वेलरी शॉप के कर्मचारियों से लूट का प्रयास, चली गोली… कर्मचारियों ने छीनी पिस्टल, अपराधियों के मंसूबे पर फिरा पानी …

Bihar Now