Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

एक छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस..

सहरसा – सदर थाना क्षेत्र के गंगजला वार्ड नम्बर –18 स्थित जगदम्बी निवास में किराए का कमरा लेकर अकेले रहने वाली बीए की एक छात्रा ने गले मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतिका छात्रा का नाम संगीता कुमारी बताया जाता है जो सत्तर कटैया प्रखंड के मेनहा गांव की रहने वाली थी।

बताया जाता है कि मृतिका सहरसा में किराए के मकान में रहकर बीए की पढ़ाई कर रही थी। मकान मालिक ने घटना की सूचना परिजनों को दी गई जिसके बाद मृतिका के परिजन मौके पर पहुँचे। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की छानबीन में जुट गई है।

फिलहाल मृतिका ने आत्महत्या क्यों किया सपष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। मौके पर सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, एसआई दृष्टि पासवान सहित अन्य मौजूद रहे।

बी एन सिंह पप्पन के साथ रितेश हन्नी बिहार नाउ सहरसा

Related posts

अमित शाह के बिहार दौरे पर सियायत तेज, पोस्टर के जरिए तंज… JDU ने खड़े किए कुछ सवाल ?…

Bihar Now

बिहार के 10 IPS अफसरों का तबादला… सहरसा रेंज के DIG बने मनोज कुमार, बाबू राम बने मिथिला रेंज के DIG…

Bihar Now

एक ही मोहल्ले में 10 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव, मुहल्ले को प्रशासन ने किया सील…

Bihar Now