Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Update : बेगूसराय में डबल मर्डर पर सस्पेंस खत्म , गोली मारकर की गई थी दोनों युवकों की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी ?…

बेगूसराय में बीती रात डबल मर्डर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।इस मामले में बहुत बड़ा खुलासा हुआ है.. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों युवकों की गोली मारकर हत्या की गई थी.. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा चौक की है ।जबकि पुलिस इसे हादसा मान रही थी…

खास बात यह है कि उक्त मामले में जहां स्थानीय लोग एवं परिजनों के द्वारा गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया जा रहा था  वही पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हादसा मान रही थी..

बदबेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा चौक पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों ने दो युवकों को सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में पड़े देखा । दोनों मृतक अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं। एक युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साख निवासी महेंद्र साह के पुत्र मृत्युंजय कुमार के रूप में की गई है जो बाजार समिति स्थित एफसीआई में डाटा ऑपरेटर का काम करता था । वही दूसरे युवक की पहचान राजौरा चौक निवासी मोटरसाइकिल मिस्त्री इमामुल के रूप में की गई है । लोगों का आरोप है कि जिस वक्त दोनों युवक एक ही बाइक से सवार होकर चेरिया बरियारपुर की ओर से आ रहे थे उसी वक्त बाइक सवार अपराधियों ने ही उन्हें सुनसान जगह पर घेरकर गोली मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक मृत्युंजय कुमार के पिता का आरोप है कि एफसीआई के ही किसी ठेकेदार से पिछले कुछ दिन पूर्व मृत्युंजय कुमार की अनबन हुई थी और इसी वजह से उसी ठेकेदार ने इस वारदात को अंजाम दिया है ,तो वहीं स्थानीय लोगों ने भी इसे हादसा नहीं हत्या करार देते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच एवं आरोपी को सजा दिलाने की मांग की है

…

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

बड़ी खबर : जेडीयू से बाहर निकाल दिए गए प्रशांत किशोर व पवन बर्मा….

Bihar Now

EXCLUSIVE: हार को स्वीकार करते हैं, जनादेश का सम्मान करते हैं- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बिहार

Bihar Now

जल जीवन हरियाली यात्रा: मिथला वासियों को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात, तारामंडल बनाने की घोषणा.

Bihar Now