Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

पटना में दिनदहाड़े व्यवसाई से 11लाख की लूट, विरोध करने पर मारी गोली…

राजधानी पटना के पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के मारूफ गंज इलाके में बेखौफ अपराधियों ने एक व्यवसायी 11 लाख रुपये लूट लिए और लूट के विरोध करने पर गोली मार दी है।

घटना में घायल व्यवसायी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार मंसूरगंज निवासी व्यवसायी सोनू कुमार मारूफ गंज इलाके में स्थित यूनाइटेड बैक में पैसा जमा करने जा रहे थे। उसी दौरान अपराधियों ने उनसे पैसे लूटने की कोशिश की। जब सोनू कुमार ने विरोध किया तो उन्हें गोली मार दी।

इधर घटना की सूचना मिलते ही मालसलामी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यवसायी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं पुलिस ने मौके से गोली के कई खोखे किये बरामद। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अमित वर्मा,क्राइम रिपोर्टर, बिहार नाउ, पटना

Related posts

पुलिस ने जदयू नेता हत्याकांड का किया उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार

Bihar Now

अनुराग हत्याकांड का आखिर दोषी कौन ?… CID व FSL की टीम पहुंची मुंगेर, 2 साल पहले हुई थी अनुराग की हत्या…

Bihar Now

Casino 100 Euro Einzahlung Neosurf

Bihar Now