Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सुपौल के नगर परिषद इलाके में संपूर्ण लॉक डाउन,DM ने की घोषणा…

सुपौल:  सदर बाजार में कोरोना संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए उस पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने नगरपरिषद क्षेत्र में 72 घंटे यानी तीन दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है जो 10 जुलाई से 12 जुलाई तक लागू रहेगी उसी आदेश के तहत अहले सुबह से ही सदर थानाध्यक्ष दीणा नाथ मंडल सदर डीएसपी विधा सागर नगरपरिषद क्षेत्र का भ्रमण करते नजर आए जगह जगह पुलिस बल कि भी तैनाती की गई है

आपको बताते चलें जबसे सदर बाजार पासवान टोला में कोरोना पॉजिटिव के एक दर्जन के करीब मरीज मिले थे तबसे शहर में हड़कंप मच गया था आये दिन संक्रमण की संख्या में वृद्धि ही होते आ रही थी जिससे आमजनता अपने आप में भयभीत महसूस करने लगे थे शहरवासी एवं सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्ण लॉकडाउन की मांग उठने लगी थी आखिरकार जिलाधिकारी द्वारा बढ़ती संक्रमण को देखते हुए 72 घंटे की पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई जो आज से शुरू है

बी के गुप्ता, बिहार नाउ, सुपौल

Related posts

समस्तीपुर नगर निगम पर ऑटो चालकों ने लगाए गंभीर आरोप , कहा- दबंगों द्वारा किया जाता है अवैध वसूली…

Bihar Now

अब समय है बदलाव का, विकसित बिहार का…आखिर कब तक हमारा बिहार ऐसे ही चलेगा ?- तेजस्वी यादव…

Bihar Now

बाढ़ के बीच गांवों में उतरी सरकार प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे शिवराज सिंह चौहान !..

Bihar Now