Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कोरोना को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सूबे के 9 मेडिकल कॉलेज में खोला कोरोना सेंटर…

बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना के बढ़ते खतरे को भांपते हुए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. बिहार सरकार ने राज्य के 9 मेडिकल कॉलेजों में 900 बेडों वाली कोरोना वार्ड बनाने का निर्देश दिया है.

बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नए आदेश के मुताबिक राज्य के 9 मेडिकल कॉलेजों में कोरोना वार्ड बनाने का निर्देश दिया है. पटना पीएमसीएच, पटना एनएमसीएच, दरभंगा डीएमसीएच, भागलपुर जेएनएमसीएच, मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच, गया एएनएमसीएच, नालंदा वर्द्धमान आयुर्वेदिक संस्थान हॉस्पिटल, बेतिया राजकीय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल और मधेपुरा जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में 100-100 बेड वाले कोरोना केयर सेंटर खोलने का आदेश दिया गया है.

बिहार में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. इस पत्र में ये भी कहा गया है कि पटना एनएमसीएच, गया एएनएमसीएच और भागलपुर जेएनएमसीएच को छोड़कर बाकी के अस्पतालों में 100 बेड का वार्ड बनाने का आदेश किया गया है.

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

RJD विधायक का अनोखा अंदाज, BP मशीन व आला लेकर पहुंचे विधानसभा.. सीएम पर कसा तंज…

Bihar Now

Deposit 10 Get 100 Percent Bonus Casino Uk

Bihar Now

बेगूसराय में थाने में युवक ने लगाई फांसी, थानाध्यक्ष को SP ने किया सस्पेंड…

Bihar Now