Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहारमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

भैंस को लेकर भीड़ गए लोग, मारपीट में 10 लोग घायल…

सुपौल: त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के नरहा वार्ड नम्बर 11 में भैंस चड़ाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में भयंकर मारपीट हुई। ग्रामीणो ने बताया कि एक पक्ष दो तीन लोगों के साथ मिलकर खेत में भैंस चड़ा रहे थे कि उसी दरम्यान मवेशी पटुआ के खेत में चला गया जिसका विरोध खेत मालिक करने लगे और देखते-देखते यह विरोध लड़ाई झगड़े में तब्दील हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे से मारपीट शुरू हो गई। जिसमें एक महिला सहित दस लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलते हीं मौके पर पहुँची त्रिवेणीगंज पुलिस ने सभी घायलों को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है जिसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया है।बांकि सभी घायल आठों का ईलाज अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में चल रहा है। त्रिवेणीगंज पुलिस एएसआई कमल राम ने बताया कि भैस चराने को ले विबाद में मारपीट हुई है जिसमे दस से ज्यादा लोग घायल हैं।

बी के गुप्ता, बिहार नाउ, सुपौल

Related posts

पटना में सड़क पर संग्राम, परिक्षार्थियों को पुलिस ने दौड़ा दौड़ा कर की पिटाई…

Bihar Now

EXCLUSIVE: एक बार फिर सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था, हाजत से एक कैदी फरार…

Bihar Now

10वीं-12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, अब साल में 2 बार दे सकेंगे परीक्षा… शिक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो