Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

NMCH अधीक्षक पर गिरी गाज… अस्पताल की बदहाली के सच को बयां करने की क्या मिली सजा ?..

बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां सरकार ने एनएमसीएच के अधीक्षक पर एक्शन लिया है।।इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से अधीक्षक निर्मल कुमार सिंह को पद से हटाया जाता है।उनकी जगह पर शिशु रोग विशेषज्ञ विनोद कुमार सिंह को अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है।

अधीक्षक को हटाये जाने के पीछे वजह बताई जाती है कि पिछले दिनों केंद्रीय टीम ने एनएमसीएच का दौरा किया था।केंद्रीय टीम के दौरा में कोविड अस्पताल के रूप में चिन्हित एनएमसीएच में कई गड़बड़ियां मिली थी।इस वजह से सरकार की काफी फजीहत हुई थी।इसके बाद आज सरकार ने अधीक्षक को हटाने का निर्णय लिया है।इतना ही नहीं कोविड अस्पताल एनएमसीएच में कुव्यवस्था को कई वीडियो भी सामने आया था जिसमें कोरोना मरीज के मरने के घंटों बाद भी शव को बेड पर ही छोड़ दिया गया था।इसको लेकर विपक्षी नेताओं ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला था।इन वजहों से नीतीश सरकार की भारी फजीहत हो रही थी।इसके बाद सरकार ने अधीक्षक निर्मल कुमार सिंह को हटा कर विनोद कुमार सिंह को प्रभार दिया है..

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

सुबह सुबह तेजस्वी यादव को मंत्री नीरज कुमार की नसीहत… झारखंड में अपने सहयोगी राजनैतिक दल की राह पकड़ शैक्षणिक उत्थान पर ध्यान दें तेजस्वी…

Bihar Now

विधान परिषद चुनाव के लिए विनोद चौधरी ने दरभंगा स्नातक क्षेत्र से किया नामांकन दाखिल..

Bihar Now

BPSC री एग्जाम की याचिका को HC ने किया मंजूर, 15 जनवरी को होगी सुनवाई…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो