Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking: दरभंगा में डॉक्टर की लापरवाही से एक डिलीवरी मरीज और बच्चे की मौत, परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर किया जाम, आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग ?…

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जहां एक डिलीवरी मरीज की मौत हो गई है जिसके बाद स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है…मरीज के परिजन सहित तमाम लोगों ने जिले के बेता चौराहा को जाम कर रखा है … सड़क पर मरीज की शव रखकर लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है …

मृतक  के परिजन के मुताबिक वह अपने मरीज की डिलीवरी कराने के लिए बेनीपुर से कल दरभंगा के बेटा चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जिसके बाद उसके मरीज को ऑपरेशन करके एक बच्चे को जन्म दिया गया…थोड़ी ही देर बाद बच्चे की हालत गंभीर हो गई जिसके बाद डॉक्टर ने बच्चे को दूसरे अस्पताल में भर्ती करने का सलाह दिया.. बच्चे को भर्ती करवाया गया हवा की बच्चे की मृत्यु थोड़ी ही देर बाद हो गई और… चंद घंटों के बाद मरीज की भी मौत हो गई जिसकी डिलीवरी की गई थी…

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की मौत हुई है जिसके बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश है लोग सड़क पर शव को रखकर हंगामा कर रहे हैं सड़क को जाम कर रखे हैं और आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी और उसके फर्जी क्लीनिक पर कार्रवाई करने की मांग पर डटे हुए हैं… हालांकि मौके वारदात पर पुलिस बल काफी पुलिस बल पहुंच चुकी है.. परिजन को समझाने की कोशिश में पुलिस जुट गई है वहां की खबर कंपोज करने तक जाम नहीं हटाया गया था…

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

कोरोना से राजद नेता की मौत,पटना एम्स में चल रहा था इलाज..

Bihar Now

Bihar Now

Big Breaking : गोपालगंज के बाद पटना में अभी अभी बड़ी लूट की वारदात, लाखों लूट मौके से फरार हुए अपराधी..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो