Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“ऐसा कोई सगा नहीं,जिसे नीतीश ने ठगा नहीं”… चिराग की आपात बैठक के बीच तेजस्वी का नीतीश पर हमला…कहा – आगे आगे देखिए होता है क्या ?…

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में घमासाम मचा है. जेडीयू और लोजपा के बीच फाइट आखिरी चरम पर पहुंच गई है. इस बीच लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने पार्टी नेताओं के साथ आपात बैठक कर रहे हैं. वहीं महागठबंधन लोजपा के रूख को लेकर फिलहाल वेट एंड वॉच की रणनीति पर काम कर रहा है. आरजेडी ऑफिस में झंडोतोलन के बाद चिराग पासवान पर तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है.

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा है कि अभी लोजपा की बैठक हो जाने दीजिए, देखते हैं आगे क्या होता है. इस पर पहले हम क्या बयान दें. चिराग पासवान के घर का मामला है. उनके गठबंधन का मामला है. इस पर पूर्व में टीका टिप्पणी करना उचित नहीं है. लेकिन एक बात सच है कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको नीतीश कुमार ने ठगा नहीं.

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA के अंदर में जारी खींचतान के बीच जदयू और लोजपा की सीधी लड़ाई देखने को मिल रही है.बिहार में लोजपा और जेडीयू की बीच की लड़ाई अब अंतिम दौर में पहुंच गई है.

लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने तीन दिन पहले एनडीए की सबसे बड़ी सहयोगी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है. चिराग ने बिहार की राजनीतिक हालात और गठबंधन पर चर्चा की है. जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कल देर शाम चिराग पासवान पटना पहुंचे. और आज पटना में चिराग पासवान आपात बैठक कर रहे हैं.

मीटिंग में आगे की रणनीति पर चर्चा हो रही है. जदयू के रुख से नाराज़ चिराग इस बैठक में विधान सभा चुनाव को लेकर कोई बड़ा निर्णय भी ले सकते है.

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

छात्र की मौत मामले में CBSE‌ की बड़ी कार्रवाई, GD गोयनका स्कूल की तीन सालों के लिए रद्द की मान्यता…

Bihar Now

भागलपुर में बम ब्लास्ट, 8 बच्चे घायल, 3 गंभीर… खेलने के दौरान हुआ विस्फोट…

Bihar Now

Electronic Pokies Top 10

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो