Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

छात्र की मौत मामले में CBSE‌ की बड़ी कार्रवाई, GD गोयनका स्कूल की तीन सालों के लिए रद्द की मान्यता…

गया : बिहार के गया शहर के नामी- गिरामी जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई है। डेढ़ साल पहले छात्र कृष्ण प्रकाश की मौत मामले पर सीबीएसई बोर्ड ने स्कूल पर सख्त कार्रवाई करते हुए इस स्कूल की मानयता को सीबीएससी ने तीन साल के लिए रद्द कर दिया है। इस बात की जानकारी मृतक छात्र कृष्ण प्रकाश के पिता प्रकाश चन्द्र ने दिया है।

मृतक के पिता प्रकाश चन्द्र ने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के संयुक्त सचिव एफलिएयशन एस. धरणी अरूण ने बीते 15 जून 2023 को पत्र जारी कर स्कूल की मान्यता तीन साल के लिए रद्द कर दिया है…

उन्होंने बताया कि बोर्ड ने ईमेल के जरिए गया जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, विद्यालय प्रबंधन, सीबीएसई के संबंधित अधिकारी को इसकी जानकारी दी है। जारी आदेश में साफ तौर पर लिखा गया है कि वर्ष 2022 में आठवीं के छात्र कृष्ण प्रकाश की मौत मामले पर यह कार्रवाई की गई है। सीबीएसई की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के कक्षा नौ और 11वीं के शैक्षणिक सत्र 2023- 24, 2024- 25 और 2025- 26 में नामांकन नहीं होगा। यदि इन दोनों वर्ग में नामांकन हैं तो उन बच्चों को उनके अभिभावकों की मर्जी पर दूसरे विद्यालय में शिफ्ट करें…

बता दें कि पिछले साल 16 फरवरी को आठवीं में पढ़ने वाले कृष्ण प्रकाश की विद्यालय परिसर में मौत हो गई थी। मौत के बाद छात्र के परिजनों ने कृष्ण प्रकाश के छोटे भाई, जो उसी स्कूल में पढ़ता था उसी का हवाला देते हुए स्कूल प्रबंधन और शिक्षक पर हत्या का आरोप लगाया था और स्थानीय थाने में केस दर्ज कराया था।

इसको लेकर स्थानीय स्तर पर गया के डीएम ने त्रिस्तरीय कमेटी से जांच कराई थी। उसके बाद मानवाधिकार आयोग और गया पुलिस प्रशासन ने अपने- अपने स्तर से जांच कर सीबीएसई को ईमेल के जरिए रिपोर्ट सौंपी गई थी..

Related posts

PM मोदी के खिलाफ निकाला गया अर्थी यात्रा, पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर है आक्रोश…

Bihar Now

क्राइम से कराहता बिहार, कहां है “सु”शासन की सरकार !… नवादा,रोहतास के बाद जहानाबाद में कारोबारी की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

Live Pokies Keep What You Win

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो