Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

JDU से ही चुनाव लड़ेंगी मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की आरोपी रही पूर्व मंत्री मंजू वर्मा !…

बेगूसराय में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विधायक मंजू बर्मा लंबे अरसे के बाद मीडिया से मुखातिब हुई और जदयू से आने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने की उम्मीद जताई। दरअसल मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में नाम उछलने के बाद मंजू वर्मा को समाज कल्याण मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

मंजू वर्मा अपने आवास चेरिया बरियारपुर के श्रीपुर अर्जुन टोल में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में सर्वोच्च न्यायालय के निगरानी में सीबीआई ने मामले की जांच की लेकिन उन पर कोई आरोप नहीं आया और सारे आरोप निराधार साबित हुए।

मंजू वर्मा ने कहा कि वह जदयू में निष्ठा पूर्वक जुड़े हुए हैं और काम कर रही है ऐसे में उन्हें पूरी उम्मीद है कि जदयू उन्हें आने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट देगी। मंजू वर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार विकास पुरुष है और वह लगातार विकास का कार्य कर रहे हैं वह भी अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रही है लोगों के बीच अपनी बात रख रहे हैं और लोगों का स्नेह भी उन्हें मिल रहा है ऐसे में उन्हें पूरी उम्मीद है कि जदयू उन्हें टिकट देगी और जनता का सेवा करने का मौका मिलेगा।

टिकट नहीं मिलने पर जदयू छोड़ने के सवाल पर मंजू वर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हें हाउसवाइफ से सदन तक पहुंचाने का काम किए हैं उन्हें पूरी उम्मीद है कि उन्हें फिर मौका मिलेगा वह जदयू को नहीं छोड़ेगी।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
वर्र्व्

Related posts

पटना में आमने-सामने BPSC अभ्यर्थी और प्रशासन !… रोक के बावजूद गांधी मैदान में जुटे BPSC अभ्यर्थी… भारी संख्या में पुलिस बल तैनात…

Bihar Now

सहरसा में बेखौफ बदमाश, लूट का विरोध करने पर चाकू मार कर किया एक युवक को जख्मी…

Bihar Now

“आक्रोश” की आग में उबल रहा दरभंगा, कहाँ हैं दरभंगा के दरिंदे ?… प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन व आगजनी जारी..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो