Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

Exclusive : एक मां की चीत्कार, सुनो नीतीश सरकार…दरभंगा में डॉक्टर की लापरवाही ने फिर ली एक बच्ची की जान…ऐसे डॉक्टरों पर कार्रवाई कब ?…

गैय बेटी ऊठ न …गैय बेटी आंख खोल न…कौन सुईया देलको डाक्टर, तू नेय देखहलही…बाज न….ये एक मृत बेटी की मां की चीत्कार है…ये एक मां की ललकार है…ये एक मां की सिस्टम से सवाल है…सवाल ये कि आखिर कौन सी सूई डाक्टर ने मेरी हंसती हुई बेटी को दिया कि पलक भर में आंखें मिलाने के बजाय सदा के लिए मेरी बेटी आंखें मूंद ली…..

दरअसल, दरभंगा में आज एक बार फिर डाक्टर की लापरवाही ने एक बच्ची की जान ले ली है…मृतक के पिता के अनुसार,वो अपनी बेटी साक्षी को बृहस्पतिवार रात तकरीबन 2 बजे बेता पेट्रोल पंप के समीप स्थित A.S.Memorial में भर्ती करवाया….जिसके बाद इस हास्पिटल के प्रबंधक व मुख्य डाक्टर यू.सी.झा ने इस बच्ची की ट्रीटमेंट शुरू की …शुक्रवार को बच्ची के स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ…शनिवार सुबह बच्ची को पिता ने बिस्किट व चाय मांगने पर खिलाया…साथ ही बच्ची से काफी बातचीत भी की…कुछ देर बाद अचानक बच्ची को एक सुई दी गई…जिसके चंद मिनटों के बाद बच्ची की हालत खराब हो गई…और कुछ मिनटों बाद दम तोड़ दी…..

बच्ची की मौत के बाद पिता ने डाक्टरों व अस्पताल पर कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल में ही बैठ गए…इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है…वहीं मृतक के पिता ने साफ शब्दों में कहा कि डॉ. यू.सी.झा ने मेरी सही बेटी को गलत सूई देकर जान ले ली….इस घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर अस्पताल छोड़ निकल लिए….

इलाज में लापरवाही को लेकर ज्यादातर सूर्खीयों में रहने वाले डा. यू. सी .झा के लिए ये कोई पहले आरोप नही है…डॉ. यू.सी.झा पर इससे पहले भी कई मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप लग चुका है…आरोप इन पर ये भी लगता रहा है कि डॉ. यू सी झा एक सरकारी डॉक्टर होने के बावजूद अपना प्राइवेट अस्पताल दुकान की तरह चलाते हैं…इनके अस्पताल में कोई मानक का ध्यान नहीं रखा जाता है…

आज से तकरीबन एक महीने पहले भी डीएमसीएच में पदस्थापित डॉ.यू.सी.झा के ऊपर इलाज में लापरवाही का आरोप लग चूका है…डॉ. यू सी .झा के यूनिट में भर्ती एक प्रोफेसर की मौत हो गई थी..जिसके बाद मृतक प्रोफेसर की बेटी ने इनकी शिकायत जिला प्रशासन से लेकर सूबे के स्वास्थ्य महकमे के शासक तक की थी…जिसके बाद इस डॉक्टर के खिलाफ टीम गठित कर जांच करने के आदेश डीएमसीएच प्रबंधन ने दी थी…और आज फिर एक बार गलत इलाज से एक बच्ची की मौत का आरोप डॉ. यू.सी.झा पर लगा है…

आरोपी डॉक्टर यू सी झा से बिहार नाउ लगातार इस मामले पर प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की , लेकिन उन्होंने फोन का कोई रिस्पान्स नहीं लिया….

सबसे बड़ा सवाल कि आखिर ऐसे डॉक्टरों पर कार्रवाई क्यों नहीं …लगातार आरोपों से घिरे डॉ. यू सी झा पर कार्रवाई कब तक ?….

राजू सिंह,बिहार नाउ, दऱभंगा…

 

Related posts

जयनगर-टाटानगर-जयनगर ट्रेन की रेलवे ने दी मंजूरी, जारी किया टाइम टेबल।

Bihar Now

क्या सुशांत सिंह राजपूत की मौत का “इंसाफ” बना BJP का चुनावी हथकंडा ?…

Bihar Now

Deposit 10 Get 100 Percent Bonus Casino Uk

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो