Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

गंडक नदी के जलस्तर बढ़ने से चमराही बांध पर खतरा, बांध को बचाने के लिए डीएम सहित टीम कर रहे प्रयास, महिला कर रही हैं नदी की पूजा…

बेगूसराय में बूढ़ी गंडक के जलस्तर बढ़ने से जिले के बखरी प्रखंड के चमराही बांध पर टूटने का खतरा उत्पन्न हो गया। बांध में कटाव होने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अधिकारियों के साथ बांध बचाने में जुट गए हैं।

बांध पर खतरे की सूचना मिलते हैं डीएम अरविंद कुमार वर्मा, एसपी अवकाश कुमार भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच बांध का जायजा लिया।

दरअसल आज सुबह से चमराही बांध गंडक नदी में बढ़ते जलस्तर से कटाव होने लगा जिसके बाद लोग बांध के टूटने की आशंका से डर गए। सैकड़ों की संख्या में लोग पेड़ काटकर और मिट्टी भरकर बोरा डालकर बांध को बचाने का कार्य कर रहे हैं।

डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है , स्थानीय लोगों के मदद बांध को बचाने का प्रयास किया जा रहा है उम्मीद है कि बचा लिया जाएगा। रात में एसडीआरएफ की टीम को भी रात को कैम्प करने के लिए कहा गया है। स्थानीय महिलाओं के द्वारा गंडक नदी किनारे पूजा अर्चना कर रही है ताकि कटाव रूक जाये।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
प प्रमुु

Related posts

Casino Chips Nz

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने “ब्राह्मणों” को दिया उचित सम्मान व स्थान, राजवर्धन आजाद को MLC बनाने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद – JDU

Bihar Now

बेतिया मामले पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, पूछा- कहाँ है सुशासन ?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो