Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

मानवता शर्मसार: मछली चोरी के आरोप में युवक की बांधकर पिटाई, वीडियो वायरल…

भागलपुर: मंगलवार को सोशल मीडिया पर बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है , यह वीडियो नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह पंचायत का है जहां चोरी छिपे मछली पकड़ने के आरोप में कुछ लोगों ने दो युवक को पकड़ कर बेरहमी से पिटाई कर दी , हालांकि स्थानीय मुखिया व सरपंच के सहयोग से मामले को शांत करा दिया गया है।

बताया जाता है कि मंगलवार अहले सुबह मसुदनपुर बैसी के दो युवकों को मछली चोरी करते पकड़ लिया गया , जिसके बाद गुस्साये मछली जलकर के लोगों ने पिटाई कर दी । स्थानीय जनप्रतिनिधि के बचाव से दोनों पक्ष में मामला शांत हुआ । मछली चोरी करते पकड़ाये युवकों के परिजनों ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई , परिजनों ने कहा समाजिक समझौता के आधार पर मामले को शांत करा दिया गया है।

अजय, भागलपुर

Related posts

मिशन परिवार विकास अभियान पखवाड़ा का सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन…

Bihar Now

मधुबनी नरसंहार पर तेजस्वी का नीतीश सरकार पर जोरदार हमला,कहा – सत्ता संरक्षित अपराधियों पर कार्रवाई कब, नरसंहार का जिम्मेदार कौन ?

Bihar Now

BPSC ऑफिस के पास पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को रोका, वाटर कैनन मंगाया गया, कई स्कूल बसें फंसी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो