Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

नवादा में दिनदहाड़े लूट की वारदात, कुरियर कंपनी के कर्मी से 8.70 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस…

नवादा में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। जहां 8.68 लाख रुपये अपराधियों ने लूट लिया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के रजौली-गया राज्य उच्च पथ 70 पर दिनदहाड़े कुरियर कंपनी के कर्मी से 8.68 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि डिलीवरी प्राइवेट लिमिटेड का कर्मचारी कंपनी का पैसा लेकर जा रहा था। उसी दौरान रजौली-गया पथ पर कर्मा गांव के समीप तीन हथियार बंद अपराधियों ने उससे पैसे लूट लिए।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है।

Related posts

Pokie Machines In Adelaide Cbd

Bihar Now

वाहन जांच के दौरान महिला CDPO के साथ पुलिस की बदतमीजी ?…

Bihar Now

कैसे आतंक के दम पर गैर कानूनी धंधों का खड़ा किया सम्राज्य ?… पढ़िए, वेब सीरीज “जरासंध” की पूरी कहानी !….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो