Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

नवादा में दिनदहाड़े लूट की वारदात, कुरियर कंपनी के कर्मी से 8.70 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस…

नवादा में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। जहां 8.68 लाख रुपये अपराधियों ने लूट लिया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के रजौली-गया राज्य उच्च पथ 70 पर दिनदहाड़े कुरियर कंपनी के कर्मी से 8.68 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि डिलीवरी प्राइवेट लिमिटेड का कर्मचारी कंपनी का पैसा लेकर जा रहा था। उसी दौरान रजौली-गया पथ पर कर्मा गांव के समीप तीन हथियार बंद अपराधियों ने उससे पैसे लूट लिए।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है।

Related posts

बिहार में लॉ एंड ऑर्डर खराब होने के पीछे की वजह है BJP – पप्पू यादव

Bihar Now

बेगूसराय में गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में एक की मौत,तीन जख्मी…

Bihar Now

धर्मगुरुओं में भी कोरोना का भय व्याप्त, शिष्यों को घर से ही पूजा करने का दिया निर्देश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो