Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

Exclusive : आतंकवादी अफजल के समर्थन में लग रहे नारे का वीडियो वायरल, SP ने दी जांच कर कार्रवाई का आदेश…

EXCLUSIVE : बेगूसराय में सीएए के विरोध में जारी धरना स्थल से एक विवादित नारेबाजी का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में आंदोलनकारियों के द्वारा अफजल तेरे खून से इंकलाब आएगा का नारा लगाया है।

बलिया प्रखंड के लखमीनिया फूल चौक पर सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ जारी धरना में 30 जनवरी की रात नारेबाजी के बीच अफजल के समर्थन में नारेबाजी की गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । आज इस वायरल वीडियो की शिकायत बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसपी से मिलकर की है

।एसपी अवकाश कुमार पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है और बलिया एएसपी फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रहे हैं । एसपी ने बताया कि टेक्निकल एक्सपर्ट से भी जांच कराई जा रही है जांच में आपत्तिजनक बात सामने आने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

वहीं बजरंग दल के शुभम भारद्वाज ने एसपी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि फूल चौक पर आयोजित धरना में अफजल के समर्थन में नारेबाजी की गई है जो घोर आपत्तिजनक है दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

देवी दुर्गा के आगमन के साथ शुरू हुई नवरात्रि,पहला नवरात्र आज, करें माँ शैलपुत्री की पूजा…

Bihar Now

“हमार पहुना रे, हमार पहुना… सारे जग से निराला हमार पहुना” गीतों के जरिए मैथिली ठाकुर ने बांधा समां… प्राण-प्रतिष्ठा में अयोध्या क्यों नहीं जाएंगी गायिका मैथिली ठाकुर ?… “वीणा वाटिका” के कार्यक्रम में पटना पहुंचीं मैथिली ठाकुर…

Bihar Now

सुपौल के नगर परिषद इलाके में संपूर्ण लॉक डाउन,DM ने की घोषणा…

Bihar Now